श्री श्याम मंदिर में गूंजा दादी रानी सती का मंगल पाठ, भक्ति में रमे श्रद्धालु
प्रसिद्ध गायिका रजनी के भजनों ने बांधा समां, गजरा उत्सव, छप्पन भोग, दादी का खजाना एवं भंडारे का हुआ आयोजन
पत्थलगांव। भादो मावस के शुभ अवसर पर श्री श्याम मंदिर पत्थलगांव में अग्रवाल महिला मंडल के तत्वावधान में दादी रानी सती का भव्य मंगल पाठ आयोजित किया गया। इस दौरान सुप्रसिद्ध गायिका रजनी जी ने अपनी सुमधुर वाणी में मंगल पाठ एवं भजनों की प्रस्तुति देकर श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। उनके भजनों पर भक्तजन भाव-विभोर होकर झूमते नजर आए।
मंगल पाठ के दौरान मां दादी रानी सती के जीवन चरित्र एवं उनकी महिमा का सुंदर चित्रण किया गया। कथा के माध्यम से दादी रानी सती के त्याग, तपस्या, शक्ति और भक्तों के प्रति उनके वात्सल्य का वर्णन किया गया, जिसे श्रद्धालुओं ने श्रद्धापूर्वक सुना। पूरे कार्यक्रम के दौरान श्री श्याम मंदिर भक्तिमय वातावरण में रमा नजर आया।
इस अवसर पर गजरा उत्सव, छप्पन भोग, दादी का खजाना एवं भंडारे का भी आयोजन किया गया। श्रद्धालुओं ने दादी रानी सती के दर्शन कर पूजा-अर्चना की तथा प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम में बच्चों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया। कृष्ण आराध्या, तनधन माही एवं नारायणी राशि दादी रानी सती की मनमोहक वेशभूषा में सुशोभित नजर आए, जिन्हें देखकर उपस्थित श्रद्धालु भाव-विभोर हो उठे।
महिला मंडल पदाधिकारियों ने व्यक्त किए विचार
इस अवसर पर अग्रवाल महिला मंडल की अध्यक्ष श्रीमती सुमन अग्रवाल ने कहा कि दादी रानी सती का मंगल पाठ श्रद्धा, भक्ति और संस्कारों का सुंदर संगम है। ऐसे आयोजनों से समाज में धार्मिक चेतना बढ़ती है और नई पीढ़ी को अपनी संस्कृति एवं परंपराओं से जुड़ने का अवसर मिलता है।
वरिष्ठ संरक्षक श्रीमती चंदा गर्ग ने कहा कि दादी रानी सती की आराधना से मन को शांति और सकारात्मक ऊर्जा मिलती है। मंगल पाठ जैसे आयोजन समाज में एकता, प्रेम और भक्ति की भावना को मजबूत करते हैं।
संरक्षक श्रीमती अर्चना गर्ग ने कहा कि दादी रानी सती के प्रति श्रद्धा और विश्वास भक्तों को सदैव सद्मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। महिला मंडल द्वारा आयोजित यह कार्यक्रम सभी के लिए आस्था और आनंद का अवसर बना।
पूर्व अध्यक्ष श्रीमती सरोज गर्ग ने कहा कि धार्मिक आयोजनों के माध्यम से समाज की महिलाएं एकजुट होकर सेवा और संस्कारों की परंपरा को आगे बढ़ा रही हैं। दादी रानी सती का मंगल पाठ सभी के जीवन में सुख, शांति एवं समृद्धि लेकर आए, यही कामना है।
कार्यक्रम में अग्रवाल महिला मंडल की अध्यक्ष श्रीमती सुमन अग्रवाल पूर्व अध्यक्ष श्रीमती सरोज अग्रवाल, संरक्षक श्रीमती चंदा गर्ग एवं श्रीमती अर्चना गर्ग सचिव श्रीमती पुष्पा मित्तल, पूर्व अध्यक्ष श्रीमती पूजा अग्रवाल कोषाध्यक्ष नेहा गोयल उपाध्यक्ष श्रीमती श्वेता गोयल एवं मीना गोयल , सह कोषाध्यक्ष रीता सिंहल, सह सचिव मंजू खजांची लाल जिंदल, उर्मिला गर्ग,कमला गर्ग, कुसुम गर्ग, मीरा गोयल, मंजू गर्ग, कुन्नी अग्रवाल, मोनिका अग्रवाल, निशा गोयल, रितिका अग्रवाल, उर्मिला गोयल, अनीता अग्रवाल, मंजू सिंहल, लक्ष्मी मित्तल, नीतू सिंहल, मीनू सिंहल, सरोज जिंदल, सुनीता गर्ग, ललिता बंसल, अलका गर्ग, प्रिया सिंहल, सुनीता अग्रवाल, कमला अग्रवाल, श्वेता गोयल, मीना गर्ग, अनीता जिंदल एवं अन्य सदस्याएं बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की सहभागिता रही। आयोजन के सफल संचालन में महिला मंडल की सक्रिय भूमिका रही।





