रजा यूनिटी फाउंडेशन के बैनर तले मुस्लिम समाज के युवाओं ने मंगलवार को किया रक्तदान शिविर का आयोजन

Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

रजा यूनिटी फाउंडेशन के बैनर तले मुस्लिम समाज के युवाओं ने मंगलवार को किया रक्तदान शिविर का आयोजन

रजा यूनिटी फाउंडेशन के बैनर तले मुस्लिम समाज के युवाओं ने मंगलवार को किया रक्तदान शिविर का आयोजन

मुस्लिम युवा अस्पताल का रुख कर रक्तदान में हिस्सा लेकर बढ़ चढ़कर किया ब्लड डोनेट




पत्थलगांव। पत्थलगांव के लाखझार स्थित श्री ए.जी. हॉस्पिटल के ओम ब्लड बैंक में मुस्लिम समाज के युवाओं ने रजा यूनिटी फाउंडेशन के बैनर तले मंगलवार को रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें नगर के साथ आस – पास के कई युवाओं ने अस्पताल का रुख किया और ब्लड डोनेशन कैंप में हिस्सा लेकर बढ़ चढ़कर ब्लड डोनेट किया। 

इस दौरान रक्तदान को लेकर युवाओं में खासा उत्साह देखने को मिला। साथ ही रक्तदान करने वाले युवाओं को संस्था के द्वारा सर्टिफिकेट देकर सम्मानित भी किया गया है। इस संबंध में मुस्लिम युवाओं ने बताया कि इस फाउंडेशन द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर का मकसद यही है कि आम लोगों को समय पर ब्लड नहीं मिल पाता है। ऐसे में हम युवाओं से ब्लड लेकर जरूरतमंदों को उपलब्ध कराती है और सिर्फ रक्तदान शिविर में ही नहीं अगर वैसे भी किसी शख़्स को ब्लड की आवश्यकता होती है तो फॉउंडेशन के सदस्य अपना खून देने के लिए हर पल तैयार रहते हैं।

रक्तदान महादान है, इसे जीवनदान के बराबर माना जाता है। रक्तदान न केवल अन्य व्यक्ति के जीवन को बचाता है, बल्कि यह रक्त देने वाले को स्वस्थ बनने में भी मदद करता है, इसलिए यह दोनों के लिए फायदेमंद है। 

लोगों को आसानी से रक्त मिल सकें, इसलिए लगाया गया शिविर

कभी कभी लोगों को आसानी से ब्लड उपलब्ध नहीं हो पाता है। ऐसे में इस प्रकार के रक्तदान शिविर में जो ब्लड आता है उससे पूरे साल लोगों को फायदा मिलता है।

रक्तदान का महत्व हमें उस वक्त समझ आता है, जब हमारा कोई अपना प्रियजन अस्पताल में रक्त के लिए जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहा होता है। हम परेशान होते हैं कि काश कोई व्यक्ति हमारे अपने की जिंदगी के लिए रक्त दें और उसे बचा ले। जब रक्तदान का इतना अधिक महत्व है और हमें इसका कोई नुकसान भी नहीं होता तो क्यों न हम भी नियमित रूप से रक्तदान करें।


Top Post Ad


 

Below Post Ad

Ads Bottom