पत्थलगांव नगर पालिका के कर्मचारियों ने किया काम बंद, ईपीएफ की राशि जमा नही कराने को लेकर किया हंगामा

Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

पत्थलगांव नगर पालिका के कर्मचारियों ने किया काम बंद, ईपीएफ की राशि जमा नही कराने को लेकर किया हंगामा

पत्थलगांव नगर पालिका के प्लेसमेंट कर्मचारियों ने किया काम बंद, ईपीएफ की राशि जमा नही कराने को लेकर किया हंगामा

पालिका में दबाव पूर्वक एवम भेदभाव पूर्ण कार्य कराने का भी लगाया आरोप



पत्थलगांव। नगर पालिका परिषद पत्थलगांव में कार्यरत प्लेसमेंट कर्मचारियों ने ईपीएफ  की राशि जमा नहीं किए जाने और लंबे समय से भुगतान संबंधी अनियमितताओं के आरोप लगाते हुए मंगलवार सुबह हंगामा करते हुवे काम पर नही जाने की बात की और पालिका के सामने धरने पर बैठ गये। इन प्लेसमेंट कर्मचारियों के काम बंद करने से शहर की सफाई व्यवस्था एवम अन्य कार्य प्रभावित होने लगी है।

हड़ताल पर बैठे इन कर्मचारियों के अनुसार, नगर पालिका द्वारा प्लेसमेंट कर्मचारियों के वेतन का भुगतान तो किया गया है, लेकिन उनके वेतन से काटी गई ईपीएफ की राशि पिछले कुछ महीनों से संबंधित खाते में जमा नहीं किए जाने की शिकायत है। 

कर्मचारियों का कहना है कि कभी समय पर वेतन नही मिलने से उन्हें अपना घर खर्च चलाने में काफी परेशानी हो रही है। कर्मचारियों की मांग है कि महीने की एक तारीख से पांच तारीख के बीच में उन्हें वेतन मिल जाना चाहिए। कर्मचारियों का कहना है कि जब तक उनकी मांग पूरी नहीं की जाएगी तबतक वह हड़ताल जारी रखेंगे। वही इन प्लेसमेन्ट कर्मचारियों द्वारा नगर पालिका में अधिकारियों द्वारा दबाव पूर्वक एवम भेदभाव पूर्ण कार्य कराने का भी आरोप लगाया है। 

उन्होंने आवेदन के जरिये बताया है कि हम नगर पालिका पत्थलगांव के समस्त प्लेसमेंट श्रमिको को वेतन भुगतान तो कर दिया गया है लेकिन पूर्व में ठेकेदार सबिना कंन्ट्रक्शन अम्बिकापुर, मनोज कुमार शर्मा पत्थलगांव, पवन अग्रवाल जांजगीर चाम्पा द्वारा प्लेसनेंट श्रमिकों का ठेका लिया गया था। किन्तु नगर पंचायत पत्थलगांव के द्वारा श्रमिकों का वेतन भुगतान तो कर दिया गया, किन्तु श्रमिकों के मानदेय से कटौती की गई ई.पी.एफ. की राशि कुछ-कुछ महीनों का जमा नहीं किया गया है। जब ई.पी.एफ. की राशि के संबंध में आपसे कई बार बोला गया, किन्तु इनके द्वारा आज दिनांक तक भुगतान नहीं किया गया। जिसके चलते बाध्य होकर हम सभी प्लेसमेंट कर्मचारी हडताल करने को मजबूर हैं। जब तक हमारी ई.पी.एफ. की राशि हमारे खाते में भुगतान नहीं किया जाता है। तब तक हम काम नहीं करेंगे।

इस मामले पर एक ठेकेदार ने बताया कि बिना ईपीएफ जमा कराये नगर पालिका हमे पैसा भुगतान नही करती है। इन कर्मचारियों के खाता में kyc, आधार और खाते के नाम मे अंतर एवम मोबाइल नंबर अपडेट नही होने के कारण कई कर्मचारियों का पैसा नही निकल पा रहा है। इन कर्मचारियों को अपने खाते में kyc और मोबाइल नम्बर अपडेट करने की जरूरत है। इसके बाद ही वे अपने ईपीएफ का पैसा निकाल सकते है। 

Top Post Ad


 

Below Post Ad

Ads Bottom