डीआईजी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर डॉ. लाल उमेद सिंह की पुलिस परिवार के प्रति संवेदनशीलता

Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

डीआईजी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर डॉ. लाल उमेद सिंह की पुलिस परिवार के प्रति संवेदनशीलता

डीआईजी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर डॉ. लाल उमेद सिंह की पुलिस परिवार के प्रति संवेदनशीलता

दिवंगत आरक्षक स्व. देव नारायण सिंह के पुत्र को तेरहवी के दिन दी गई अनुकम्पा नियुक्ति पत्र




ज्ञातव्य है कि एसडीओपी कार्यालय जशपुर में पदस्थ आरक्षक देव नारायण सिंह का स्वास्थ्य खराब होने के कारण उन्हें उपचार हेतु बालाजी हॉस्पिटल रायपुर में भर्ती कराया गया था। उपचार के दौरान दिनांक 11.09.2026 को उनका देहावसान हो गया। 

 स्व. आरक्षक देव नारायण सिंह की वर्ष 2007 में जिला पुलिस बल जशपुर में आरक्षक के पद पर नियुक्ति हुई थी। अपने सेवाकाल के दौरान उन्होंने रक्षित केंद्र जशपुर, थाना सन्ना, सिटी कोतवाली जशपुर, एसडीओपी कार्यालय कुनकुरी एवं एसडीओपी कार्यालय जशपुर में अपनी सेवाएं प्रदान कीं।

 दिवंगत आरक्षक के निधन की सूचना के बाद डीआईजी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर डॉ. लाल उमेद सिंह द्वारा उनके परिवार की स्थिति एवं भविष्य को लेकर संवेदनशीलता दिखाते हुए अनुकम्पा नियुक्ति संबंधी विभागीय कार्यवाही को प्राथमिकता के साथ त्वरित गति से पूर्ण कराया गया।

 इसी क्रम में आज दिनांक 23.09.2026 को दिवंगत आरक्षक स्व. देव नारायण सिंह की तेरहवीं के अवसर पर डीआईजी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर डॉ. लाल उमेद सिंह स्वयं उनके परिवार से मिलने  उनके गृह ग्राम पहुंचे। उन्होंने शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर अपनी संवेदनाएं व्यक्त की तथा मृत आत्मा के शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की और दिवंगत आरक्षक के पुत्र बोनी प्रसाद सिंह को आरक्षक के पद पर अनुकम्पा नियुक्ति का नियुक्ति पत्र प्रदान किया।

 इस अवसर पर पुलिस कप्तान डॉ. लाल उमेद सिंह ने दिवंगत आरक्षक देव नारायण सिंह की सेवाओं को स्मरण करते हुए कहा कि पुलिस विभाग में सेवा देने वाला प्रत्येक अधिकारी एवं कर्मचारी जशपुर पुलिस परिवार का अभिन्न अंग है। किसी कर्मचारी के असमय निधन से उसके परिवार पर आने वाली कठिनाइयों को समझते हुए पुलिस परिवार उनके साथ खड़ा है।

 डीआईजी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह ने शोकाकुल परिवार को ढांढस बंधाते हुए कहा कि दुःख की इस घड़ी में जशपुर पुलिस परिवार उनके साथ है। भविष्य में परिवार को किसी भी प्रकार की आवश्यकता अथवा समस्या आने पर यथासंभव सहयोग एवं सहायता प्रदान की जाएगी।

पुलिस कप्तान द्वारा दिवंगत आरक्षक की आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए शोकाकुल परिवार को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति एवं संबल प्रदान करने की कामना की गई।

इस अवसर पर  अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जशपुर राकेश कुमार पाटनवार, एस डी ओ पी जशपुर निमितेश सिंह, डी एस पी कुंज राम चौहान, डी एस पी आजाक भावेश कुमार समरथ, डी एस पी शुभम कुमार तिवारी, डी एस पी आशा तिर्की,रक्षित निरीक्षक जशपुर अमरजीत खूंटे, थाना प्रभारी लोदाम कृष्ण कुमार साहू सहित पुलिस विभाग के अधिकारी/ कर्मचारी उपस्थित रहे।

Top Post Ad


 

Below Post Ad

Ads Bottom