द्रोणाचार्य क्रिकेट एकेडमी के जरिये बच्चों को सिखायें क्रिकेट के गुर, पत्थलगांव हाई स्कूल में हो रही कल से प्रशिक्षण की शुरुआत
क्रिकेट के साथ साथ मानसिक शक्ति बढ़ाने की भी मिलेगी ट्रेनिंग,
खिलाड़ियों को अपने कौशल और जुनून को विकसित करने में मिलेगी मदद
पत्थलगांव। पत्थलगांव में द्रोणाचार्य क्रिकेट एकेडमी के नाम से हाई स्कूल के मैदान में कल से शुरुआत होने जा रही है। यहाँ आने वाले बच्चों को इस एकेडमी द्वारा क्रिकेट के गुण सिखाए जाएंगे। कल यानी 20 सितंबर से यह प्रशिक्षण शुरु होगा, जिसमें बच्चों व युवाओं को क्रिकेट के टिप्स दिए जााएंगे। इस एकेडमी के जरिये स्थानीय और जिला स्तर के युवा खिलाड़ियों को क्रिकेट का बुनियादी और उन्नत प्रशिक्षण दिया जाता है।
एकेडमी के कोच सुनील बेहरा ने कहा कि यहां से बच्चों को अब क्रिकेट का खेल सीखने के लिए बाहर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी, हमारे द्वारा उन्हें खेल के बेहतर टिप्स दिये जायेंगे। जिससे उन्हें अपने कौशल और जुनून को विकसित करने में मदद मिलेगी।
मानसिक शक्ति बढ़ाने की भी मिलेगी ट्रेनिंग व उद्देश्य
गौरतलब है कि इस अकादमी में बल्लेबाजी, गेंदबाजी, फील्डिंग और विकेटकीपिंग के साथ-साथ शारीरिक फिटनेस और मानसिक शक्ति को बढ़ाने की ट्रेनिंग दी जाएगी।
आज के डिजिटल युग में बच्चे अपना अधिकतर समय मोबाइल फोन और स्क्रीन पर बिताने लगे हैं और धीरे-धीरे मैदान तथा खेलों से दूर होते जा रहे हैं। इसी कारण बच्चों को स्वस्थ, अनुशासित और सकारात्मक वातावरण देना आज बहुत आवश्यक है।
Dronacharya Cricket Academy का उद्देश्य बच्चों को मोबाइल की अधिकता और गलत आदतों से दूर रखते हुए उन्हें मैदान से जोड़ना और खेल के माध्यम से एक बेहतर जीवनशैली देना है।
यहाँ बच्चों को क्रिकेट के साथ-साथ Fitness, Discipline, Teamwork, Concentration और Confidence का प्रशिक्षण दिया जाएगा। मैदान पर उन्हें नई-नई क्रिकेट तकनीक सीखने, नियमित अभ्यास करने और अपनी प्रतिभा को निखारने का अवसर मिलेगा।
साथ ही बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास के लिए क्रिकेट प्रशिक्षण के साथ Yoga और Meditation भी सिखाया जाएगा। इससे बच्चों में एकाग्रता, आत्मविश्वास, सकारात्मक सोच और मानसिक संतुलन विकसित करने में मदद मिलेगी।
हमारा प्रयास है कि बच्चे मोबाइल और नशे जैसी गलत आदतों से दूर रहें, मैदान से जुड़ें, स्वस्थ रहें और अपने भविष्य के लिए एक मजबूत आधार तैयार करें।
🌟 हमारा उद्देश्य
“मोबाइल से मैदान तक, खेल से संस्कार तक — बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की ओर एक कदम।”
Head Coach: Sunil Behra
Contact Number: 7999530326
Dronacharya Cricket Academy pathalgaon high school ground
Cricket • Fitness • Yoga • Meditation • Discipline •




