क़ृषि विज्ञानं केंद्र जशपुर में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 24वीं किश्त कार्यक्रम का आयोजन

Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

क़ृषि विज्ञानं केंद्र जशपुर में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 24वीं किश्त कार्यक्रम का आयोजन

क़ृषि विज्ञानं केंद्र जशपुर में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 24वीं किश्त कार्यक्रम का आयोजन





जशपुर। माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त के अंतर्गत देशभर के 9.34 करोड़ से अधिक किसानों के बैंक खातों में ₹18,680 करोड़ से अधिक की सम्मान राशि हस्तांतरित करने, कृषि अवसंरचना कोष के अंतर्गत विकसित 521 इकाइयों को राष्ट्र को समर्पित करने तथा 12 हॉर्टिकल्चर वेलनेस सेंटर के शुभारंभ के अवसर पर कृषि विज्ञान केंद्र, जशपुर में कार्यक्रम आयोजित किया गया।

इस अवसर पर प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत जिला जशपुर के कुल 17361 पात्र किसानों के बैंक खातों में DBT (प्रत्यक्ष लाभ अंतरण) के माध्यम से ₹2,000 प्रति किसान की दर से कुल ₹14.29 करोड़ रुपये की राशि हस्तांतरित की गई।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रगतिशील किसान श्री मोती बंजारा जी एवं  श्रीमती बालमती पैंकरा सरपंच ग्राम पंचायत लमडांड उपस्थित रहे।

कृषि विज्ञान केंद्र डूमरबहार में उपस्थित किसानों को संबोधित करते हुए श्री बंजारा कहा कि आज हम एक ऐसी महत्वपूर्ण योजना के बारे में चर्चा करने के लिए एकत्रित हुए हैं, जिसने देश के करोड़ों किसानों को आर्थिक संबल प्रदान किया है। इस योजना का नाम है प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना।

साथियों,

भारत एक कृषि प्रधान देश है। हमारा किसान दिन-रात मेहनत करके पूरे देश का पेट भरता है। किसान की मेहनत से ही हमारे घरों में अनाज पहुँचता है। इसलिए किसान का सम्मान, किसान की समृद्धि और किसान का आर्थिक सशक्तिकरण देश की प्राथमिकता होनी चाहिए।

इसी उद्देश्य से देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में 24 फरवरी 2019 को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की शुरुआत की गई।

इस योजना के अंतर्गत पात्र किसान परिवारों को प्रतिवर्ष 6,000 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाती है। यह राशि 2,000 रुपये की तीन समान किस्तों में सीधे किसानों के बैंक खातों में DBT के माध्यम से भेजी जाती है।  इस योजना की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि किसान को सहायता राशि प्राप्त करने के लिए किसी बिचौलिए के पास जाने की आवश्यकता नहीं है। पैसा सीधे उसके बैंक खाते में पहुँचता है।

इस राशि से किसान बीज, खाद, दवा और खेती से जुड़ी छोटी-छोटी जरूरतों को पूरा करने में सहायता प्राप्त कर सकता है। श्री बंजारा ने कहा कि मैं एक किसान होने के नाते प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की जो राशि आई हैं उसका उपयोग मैं अभी हाल ही ने आए चक्रवाती तूफ़ान अर्नब के बचाव के लिए अपने उद्यानिकी फसल (गेंदे की खेतों में) के लिए दवाई खरीद कर उपयोग करने की बात कही 

कार्यक्रम में कृषि विभाग की ओर से एसडीओ कृषि श्री राकेश कुमार, वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी श्री नरोत्तम यादव, कृषि विकास अधिकारी श्री के. गुप्ता तथा कृषि विभाग के अधिकारी-कर्मचारी श्री सुरेश कुमार सोरेन, श्री पूनम चंद यादव, श्रीमती कमला चौहान, श्रीमती शैलजा साय एवं श्री हेमंत पटेल उपस्थित रहे साथ ही क़ृषि उपज मंडी पत्थलगांव के सचिव श्री जगदीश प्रसाद नन्दे उपस्थित रहें।

इसी क्रम में कृषि विज्ञान केंद्र, जशपुर की ओर से विषय वस्तु विशेषज्ञ श्री प्रदीप कुमार कुजूर, इंजीनियर श्रीमती अनीता लकड़ा, डॉ. छत्रपाल सिंह एवं पूर्व डॉ. नागेंद्र कुमार सहित अन्य विशेषज्ञों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

कार्यक्रम में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए कुल 61 कृषकों ने सहभागिता की। इस दौरान किसानों को केंद्र सरकार की किसान हितैषी योजनाओं, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, कृषि अधोसंरचना के विकास, आधुनिक कृषि तकनीकों एवं उद्यानिकी गतिविधियों के संबंध में जानकारी प्रदान की गई।

उपस्थित अतिथियों एवं कृषि अधिकारियों ने किसानों को शासन की योजनाओं का लाभ उठाने तथा आधुनिक तकनीकों को अपनाकर कृषि उत्पादन एवं आय में वृद्धि करने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम का आयोजन कृषि विज्ञान केंद्र, जशपुर एवं कृषि विकास एवं किसान कल्याण तथा जैव प्रौद्योगिकी विभाग, जिला जशपुर (छत्तीसगढ़) द्वारा किया गया।

Top Post Ad


 

Below Post Ad

Ads Bottom