घर जाने निकली 60 वर्षीय महिला की तालाब में तैरती मिली लाश, पत्थलगांव पुलिस मर्ग कायम कर जांच में जुटी

Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

घर जाने निकली 60 वर्षीय महिला की तालाब में तैरती मिली लाश, पत्थलगांव पुलिस मर्ग कायम कर जांच में जुटी

घर जाने निकली 60 वर्षीय महिला की तालाब में तैरती मिली लाश, पत्थलगांव पुलिस मर्ग कायम कर जांच में जुटी



पत्थलगांव। पत्थलगांव थाना क्षेत्र के ग्राम गोढ़ीकला में घर जा रही कहकर निकली एक 60 वर्षीय महिला की लाश तालाब में तैरते हुए मिली। परिजनों की सूचना पर पुलिस मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।

पुलिस के अनुसार 19 अक्टूबर को मृतिका सुखमती सिंह व पति चेतन सिंह अपने भतीजे के घर दशहरा त्यौहार मनाने गये थे। दूसरे दिन 20 अक्टूबर को मृतिका सुखमती लगभग 11 बजे सुबह घर जा रही हूं कहकर यहां से निकली पर घर नही पहुंची। उसी शाम को करीब 5-6 बजे पति चेतन के घर पहुंचने पर बच्चों से पूछताछ किया कि तुम्हारी माँ कहाँ है वह सुबह घर जा रही हु कहकर वहाँ से निकली थी। फिर परिजनों ने खोजबीन शुरू कर दी, पर कुछ पता नही चला। 21 अक्टूबर को सुबह करीब 7 बजे फोन के माध्यम से बताया गया कि 1 महिला का शव तालाब में तैर रहा है। वहां जाने पर पाया कि यह शव सुखमती का ही है। सूचना पर पत्थलगांव पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है। 

Top Post Ad


 

Below Post Ad

Ads Bottom