पत्थलगांव के तमता क्षेत्र में इन दिनों बल्ब चोर दे रहे अजीबोगरीब चोरी की घटना को अंजाम, सीसीटीवी फुटेज में हुवे कैद

Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

पत्थलगांव के तमता क्षेत्र में इन दिनों बल्ब चोर दे रहे अजीबोगरीब चोरी की घटना को अंजाम, सीसीटीवी फुटेज में हुवे कैद

पत्थलगांव के तमता क्षेत्र में इन दिनों बल्ब चोर दे रहे अजीबोगरीब चोरी की घटना को अंजाम, सीसीटीवी फुटेज में हुवे कैद

बाइक में कुर्सी लेकर घूम रहे चोर,तसल्ली के साथ दे रहे घटना को अंजाम

पत्थलगांव। पत्थलगांव के तमता क्षेत्र में इन दिनों अजीबोगरीब चोरी देखने को मिल रही है। जहां 1 चोर रात के अंधेरे में दुकानों में लगे सीएफएल बल्ब को निशाना बना रहा हैं। ये घटना देखने मे हास्यप्रद भी लग रहा। इससे व्यवसाय संचालक परेशान नजर आ रहे है। यह पूरी घटना दुकानों में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। 

सीसीटीवी में जहां एक युवक बाइक पर कुर्सी लेकर घूमते नजर आ रहा है। फुटेज में पहले युवक जो चलने में असमर्थ है, लंगड़ाते हुवे उतर दुकान का जायजा लेता है फिर ये चोर बिना किसी हड़बड़ी के बड़ी ही तसल्ली से कुर्सी पर चढ़कर एक के बाद एक कई स्थानों से बल्ब निकालता नजर आ रहा है। तमता स्थित बाइक हाऊस के संचालक भोज ने बताया कि ये मध्य रात्रि करीब 2 से 3 बजे इस घटना को अंजाम दे रहा है। मेरे दुकान से 4 बल्ब निकाल कर ले गया है। मेरे दुकान के साथ साथ आसपास के अन्य दुकानों के बल्ब चोरी की घटना सामने आ रही है। यह मामला पुलिस तक पहुंचा या नही फिलहाल इसकी स्पष्ट जानकारी हमे नही मिली है। 

Top Post Ad

Below Post Ad

Ads Bottom