थाना पत्थलगांव पुलिस की कार्रवाई: नाबालिग बालिका से छेड़छाड़ एवं अश्लील हरकत करने वाला आरोपी गिरफ्तार, भेजा जेल

Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

थाना पत्थलगांव पुलिस की कार्रवाई: नाबालिग बालिका से छेड़छाड़ एवं अश्लील हरकत करने वाला आरोपी गिरफ्तार, भेजा जेल

थाना पत्थलगांव पुलिस की कार्रवाई: नाबालिग बालिका से छेड़छाड़ एवं अश्लील हरकत करने वाला आरोपी गिरफ्तार, भेजा जेल

आरोपी ने रास्ते में नाबालिग का पीछा कर किए अश्लील इशारे, जबरन हाथ पकड़कर कार में बैठाने का किया प्रयास

 पीड़िता के चिल्लाने पर आरोपी मौके से कार लेकर हुआ फरार, घटना के बाद लगातार चल रहा था फरार



 मामले का संक्षिप्त विवरण- दिनांक 31.08.2026 को प्रार्थी द्वारा थाना पत्थलगांव में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि उसकी 16 वर्षीय नाबालिग बालिका अपनी मौसी के घर रहकर कक्षा 12वीं में पढ़ाई करती है। दिनांक 30.08.2026 को वह अपने घर से मौसी के घर जाने के लिए बस से निकली थी। रास्ते में बस का इंतजार करने के दौरान दोपहर करीब 03:00 बजे आरोपी निराकार यादव उर्फ रिंकू यादव अपनी XL6  कार से वहां पहुंचा।

आरोपी ने नाबालिग को अश्लील इशारे किए तथा कार से उतरकर उसका हाथ जबरन पकड़ लिया और अपने साथ कार में चलने के लिए कहने लगा। आरोपी द्वारा नाबालिग से छेड़छाड़ किए जाने पर वह चिल्लाने लगी, जिसके बाद आरोपी उसका हाथ छोड़कर कार लेकर मौके से फरार हो गया। रिपोर्ट के अनुसार आरोपी द्वारा पूर्व में भी नाबालिग का पीछा कर अश्लील हरकत एवं छेड़छाड़ की गई थी।

प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना पत्थलगांव में अपराध क्रमांक 193/2026, धारा 74, 351(2) बीएनएस एवं धारा 8 पॉक्सो एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

 पुलिस की कार्रवाई -

प्रकरण की विवेचना के दौरान नाबालिग पीड़िता का महिला पुलिस अधिकारी द्वारा कथन कराया गया। प्रार्थी एवं गवाहों के कथन दर्ज किए गए तथा आवश्यक विवेचनात्मक कार्रवाई की गई।

घटना के बाद आरोपी निराकार यादव उर्फ रिंकू यादव लगातार फरार चल रहा था। पुलिस टीम द्वारा आरोपी की लगातार तलाश की जा रही थी। इसी क्रम में दिनांक 07.10.2026 को आरोपी उसके गृह ग्राम से हिरासत में लेकर अभिरक्षा में लिया गया।

आरोपी द्वारा घटना में प्रयुक्त XL6 कार  को गवाहों के समक्ष प्रस्तुत किए जाने पर पुलिस द्वारा विधिवत जप्त कर लिया गया।

प्रकरण में आरोपी के विरुद्ध प्रथम दृष्टया धारा 74, 351(2) बीएनएस एवं धारा 8 पॉक्सो एक्ट का अपराध घटित करना पाए जाने व पूछताछ पर अपराध स्वीकार करने तथा प्रयाप्त सबूत पाए जाने पर उसे विधिवत विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है 

 मामले की कार्यवाही व आरोपी की गिरफ्तारी में उप निरीक्षक विद्या राम यादव, प्रधान आरक्षक सुभाष नायक, चंद्र विजय साय तथा आरक्षक वीरेंद्र यादव, देव सिंह एवं राजेंद्र रात्रे की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

 मामले में डी आई जी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर डॉ लाल उमेद सिंह ने बताया कि जशपुर पुलिस महिलाओं एवं बच्चों से संबंधित अपराधों को लेकर अत्यंत संवेदनशील है, ऐसे अपराधों में संलिप्त किसी को भी बख्शा नहीं जावेगा, कठोर कानूनी कार्यवाही की जावेगी।

Top Post Ad


 

Below Post Ad

Ads Bottom