गांजा तस्करों से कमीशन लेने वाले GRP जवान लक्ष्मण गाइन को लेकर एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने किया बड़ा खुलासा

Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

गांजा तस्करों से कमीशन लेने वाले GRP जवान लक्ष्मण गाइन को लेकर एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने किया बड़ा खुलासा

गांजा तस्करों से कमीशन लेने वाले GRP जवान लक्ष्मण गाइन को लेकर एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने किया बड़ा खुलासा

आय से अधिक 1,03,33,000 रुपये से अधिक की अघोषित संपत्ति



गांजा तस्करों से कमीशन लेने वाले GRP जवान लक्ष्मण गाइन को लेकर एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने बड़ा खुलासा किया है।छत्तीसगढ़ में भ्रष्टाचार के खिलाफ आर्थिक अपराध अन्वेषण एवं एंटी करप्शन ब्यूरो (EOW-ACB) ने सख्त रुख अपनाते हुए न्यायालय में आरोपपत्र दाखिल कर दिए हैं। जांच एजेंसी ने बिलासपुर में रेलवे पुलिस (GRP) के बर्खास्त आरक्षक लक्ष्मण गाईन के खिलाफ आय से अधिक 1,03,33,000 रुपये से अधिक की अघोषित संपत्ति अर्जित करने के मामले में विशेष न्यायालय में अभियोग पत्र प्रस्तुत किया है।

बिलासपुर एसीबी द्वारा विशेष न्यायालय में पेश किए गए आरोपपत्र के अनुसार, जीआरपी के बर्खास्त आरक्षक लक्ष्मण गाईन के पास सेवाकाल के दौरान वैध स्रोतों से कई गुना अधिक संपत्ति पाई गई है। ब्यूरो की विस्तृत जांच में सामने आया कि आरक्षक की कुल ज्ञात आय 86.76 लाख रुपये थी, जबकि इस अवधि में उसका कुल व्यय और संपत्तियों में निवेश 1.90 करोड़ रुपये आंका गया। इस तरह उसने अपनी ज्ञात आय से 1,03,33,033.50 रुपये अधिक खर्च किए।

उल्लेखनीय है कि 1 दिसंबर 2024 को एसीबी की टीम ने लक्ष्मण गाईन के बिलासपुर स्थित निवास सहित कई ठिकानों पर छापेमारी की थी, जिसमें काली कमाई के पुख्ता दस्तावेज मिले थे। लक्ष्मण गाईन पर जीआरपी में तैनाती के दौरान गांजा जब्ती और अवैध वसूली से जुड़ा मामला भी दर्ज है, जिसके चलते उन्हें 19 नवंबर 2024 को सेवा से बर्खास्त कर दिया गया था।

फिलहाल जेल में है आरोपी

लक्ष्मण पर आरोप है GRP बिलासपुर में पोस्टिंग के दौरान उसने गांजा तस्करों से मोटी रकम ली थी। आरक्षक ने अपने कुछ साथियों के साथ मिलकर ट्रेनों में गांजा तस्करी करने वालों को पकड़ा था। इसके बाद तस्करों के खिलाफ कार्रवाई करने के बजाय गांजा अपने पास रख लिया था और तस्करों को छोड़ने के एवज में पैसे लिए थे। इसके बाद से जवान लगातार ऐसा करने लगा था।

Top Post Ad


 

Below Post Ad

Ads Bottom