छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक फेरबदल का दौर जारी, दिवाली से ठीक चार दिन पहले कृषि विभाग के 42 अधिकारियों का हुवा तबादला
छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक फेरबदल का दौर जारी है। दिवाली से ठीक चार दिन पहले छत्तीसगढ़ में एक बार फिर बड़ी प्रशासनिक सर्जरी हुई है। यहां कृषि विभाग में एक साथ 42 अधिकारियों का तबादला हुआ है। इस संबंध में शासन की ओर से आदेश भी जारी कर दिया गया है।जारी आदेश के अनुसार, लंबे समय से अलग अलग पदों पर काम कर रहे अधिकारियों को नई जिम्मेदारी दी गई है।
कृषि विभाग में हुए इस फेरबदल को प्रशासनिक व्यवस्था के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। अधिकारियों की नई पदस्थापना से विभाग के कामकाज और मैदानी स्तर पर योजनाओं के क्रियान्वयन की जिम्मेदारियों में बदलाव आएगा।







