अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खेत मे गिरा बाइक सवार, गम्भीर चोट लगने से मौके पर तोड़ा दम, पत्थलगांव पुलिस जांच में जुटी
पत्थलगांव। पत्थलगांव थाना क्षेत्र के ग्राम पलीडीह स्थित कमला राईसमिल के पास अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खेत मे गिरने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। सूचना पर पत्थलगांव पुलिस मर्ग कायम कर आगे की जांच में जुट गई है।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक मृतक की पहचान काडरो ग्राम निवासी नरेश नाग पिता जगतराम नाग के रूप में हुई है। मृतक नरेश नाग पलीडीह से सटे गांव के पटाखा फैक्ट्री में काम करता था। काम खत्म करने के बाद वह अपने जीजा के घर जा रहा था। इसी दौरान ग्राम पालीडीह स्थित कमला राइस मिल के पास उसकी बाइक अनियंत्रित होकर खेत मे गिर गई। हादसा इतना गंभीर था कि युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलते ही परिजन एवम पुलिस मौके पर पहुंच शव को पत्थलगांव के सिविल अस्पताल लाया गया और आगे की कार्रवाई की जा रही हैं।



