राज्य शासन ने वाणिज्यिक कर विभाग में बड़े पैमाने पर प्रशासनिक फेरबदल करते हुए किये कई अधिकारियों और कर्मचारियों के तबादले

Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

राज्य शासन ने वाणिज्यिक कर विभाग में बड़े पैमाने पर प्रशासनिक फेरबदल करते हुए किये कई अधिकारियों और कर्मचारियों के तबादले

राज्य शासन ने वाणिज्यिक कर विभाग में बड़े पैमाने पर प्रशासनिक फेरबदल करते हुए किये कई अधिकारियों और कर्मचारियों के तबादले



रायपुर। दिवाली त्यौहार के निपटने के बाद एक बार फिर से सरकारी महकमों में हलचल तेज हो गई है। सरकारी स्तर पर विभागीय अधिकारी-कर्मचारियों का तबादला फिर से शुरू हो गया है। इस बार राज्य शासन ने वाणिज्यिक कर विभाग में बड़े पैमाने पर प्रशासनिक फेरबदल करते हुए कई अधिकारियों और कर्मचारियों के तबादले किए हैं। जारी आदेश में वरिष्ठ उप पंजीयक, उप पंजीयक और जिला पंजीयकों के साथ रिकॉर्ड कीपर, पंजीयक लिपिक और सहायक ग्रेड-2 के कर्मचारियों के नाम भी शामिल हैं। इन तबादलों के तहत विभाग के विभिन्न पदों पर कार्यरत अधिकारियों-कर्मचारियों की नई पदस्थापना की गई है।

वाणिज्यिक कर (पंजीयन) विभाग में प्रशासनिक व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने के उद्देश्य से अधिकारियों और कर्मचारियों के थोक में तबादले किए गए हैं। मंत्रालय महानदी भवन से जारी आदेश के तहत 11 वरिष्ठ उप पंजीयक और उप पंजीयक स्तर के कुल 32 अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से स्थानांतरित कर नए स्थानों पर पदस्थ किया गया है।

यह संपूर्ण तबादला प्रक्रिया मुख्यमंत्री के अनुमोदन के उपरांत राज्यपाल के नाम से उप सचिव शिव कुमार सिंह द्वारा जारी की गई है। अधिकारियों को तत्काल नवीन पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने का निर्देश दिया गया है।







Top Post Ad


 

Below Post Ad

Ads Bottom