नवयुवक संघ द्वारा रामनवमी के अवसर पर विसाल जुलूस एवं भंडारा का आयोजन ....

Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

नवयुवक संघ द्वारा रामनवमी के अवसर पर विसाल जुलूस एवं भंडारा का आयोजन ....

 नवयुवक संघ द्वारा रामनवमी के अवसर पर विसाल जुलूस एवं भंडारा का आयोजन ....                              


विवेक तिवारी-पत्थलगांव

फरसाबहार:- रामनवमी के अवसर पर  नवयुवक संघ सिंगीबहार द्वारा श्री राम की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। नवयुवक संघ द्वारा प्रतिवर्ष धूमधाम से रामनवमी मनाई जाती है। समिति द्वारा इस बार भी इसके लिए व्यापक तैयारियां की गई थीं। इसके लिए मुख्य मार्ग पर भगवा झंडा से विशेष तौर से सजाया गया था। रामनवमी के मौके पर नवमी को प्रातः हवन किया गया। इस मौके पर समिति की ओर से भंडारा भी लगाया गया था। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने यहां प्रसाद ग्रहण किया। रामनवमी के मौके पर यहां से श्री राम की भव्य शोभा यात्रा भी निकाली गई। शोभायात्रा शाम चार बजे श्री राम के जयघोष के साथ प्रारंभ हुई। 


शोभायात्रा में शामिल लोगों ने हाथों में हनुमान ध्वज और तलवार डंडा  थाम रखे थे वहीं उन्होंने गले में रामनवमी दुपट्टा ओढ़ रखा था। श्वेत वस्त्रों में सजे और माथे पर पगड़ी लगाए रामभक्तों का उत्साह देखते ही बनता था। शोभा यात्रा के लिए पूरे नगर को विशेष तौर पर सजाया गया था। प्रतिष्ठानों पर हनुमान ध्वज लगाए गए थे। विशेष रूप से सदानंद बेहरा,लकड़ा राठौर,सन्तोष नायक,डोमन साव,राजेश साव,राजेश गुप्प्ता, बजरंग साव सरपंच श्रीमत सुनीत पैंकरा,नरेश गुप्ता,मनोज गुप्ता,राजाराम ,नेमचंद नायक, कृष्णा राय, सत्यम सिंह, हिमांषु गुप्त,अभिषेक साहू,सोनू साहू,रविकांत पटेल,अंकित साव,सुभम गुप्ता, श्रीमती शोभा सिहं,श्रीमती कौशल्या नायक, श्रीमती-ममता नायक,श्रीमती अपर्णा नायक ,श्रीमती मीरा गुप्ता,श्रीमती संगीता साहू सहित भारी संख्या में  ग्रामीण एवं महिलाएं भी शामिल हुए ।

Top Post Ad


 

Below Post Ad

Ads Bottom