विवेक तिवारी-पत्थलगांव
पत्थलगांव। पत्थलगांव में धुएं से दम घुटने के कारण दम घुटने से एक युवक की मौत हो गई। फिरहाल अभी आग लगने की वजह की पुष्टि नही हो पाई है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक इकलाख निवासी औरंगाबाद का बताया जा रहा है, जो कि रायगढ़ रोड चीडरापारा में विगत 10 सालों से वहां टायर पंचर का कार्य कर रहा था। बताया जा रहा कि बीती रात को घर में काम करने के बाद लाइट गुल होने के कारण मोमबत्ती या कुछ अन्य कुछ जलाने के कारण उसके कमरे में अचानक आग लग गई। कमरे से धुआं भरने के कारण दम घुटने से उसकी मृत्यु होने का अंदेशा लगया जा रहा है। पत्थलगांव पुलिस मामले की जांच कर रही है। आग कैसे लगी इसकी भी जांच की जा रही है।