हिमांशु शर्मा बने भारतीय जनता युवा मोर्चा के मण्ड़ल अध्यक्ष, सोशल मीडिया में बधाई देने वालों का लगा तांता

Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

हिमांशु शर्मा बने भारतीय जनता युवा मोर्चा के मण्ड़ल अध्यक्ष, सोशल मीडिया में बधाई देने वालों का लगा तांता

 



विवेक तिवारी सीजीनमन न्यूज़ पत्थलगांव

पत्थलगांव। भारतीय जनता युवा मोर्चा  के जिलाध्यक्ष शोर्य प्रताप सिंह जूदेव ने जिले के विभिन्न मंडलों के लिए रविवार को मंडल अध्यक्षों एवम अन्य पदों की घोषणा कर दी। इसके साथ ही प्रतिनिधियों की भी सूची जारी की गई है। पदाधिकारियों की घोषणा होते ही उन्हें बधाई देते वालों का तांता लग गया है। 

इसी क्रम में पत्थलगांव शहर के लिये भारतीय जनता युवा मोर्चा के मण्डल अध्यक्ष के पद पर हिमांशु शर्मा का नाम घोषित किया गया है। अरुण यादव मण्डल अध्यक्ष ग्रामीण, विजय पैंकरा, देवेंद्र सिदार को मण्डल महामंत्री बनाया गया है। जिससे कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है। हिमांशु शर्मा ने बताया कि मुझे पार्टी ने जो कार्यभार सौपा है उसके प्रति मैं उनका आभार व्यक्त करता हूँ, एवम मैं अपने पद को ध्यान में रखते हुवे पार्टी को मजबूत बनाने का प्रयत्न करता रहूंगा। आगामी चुनाव में अपने नवचयनित एवम पुराने कार्यकर्ताओ के साथ मिलकर लोकसभा एवम विधानसभा में भारी मतों से जीत दिलाने का लक्ष्य मानकर पार्टी का कार्य करता रहूंगा। वर्तमान की कांग्रेस सरकार के झूठे वादे से आमजन, गरीब, किसान सब परेशान है, एवम आगामी चुनाव में हमारी सरकार बनेगी ये तय है।

Top Post Ad


 

Below Post Ad

Ads Bottom