कर्नाटक में कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उनके परिवारजन के हत्या की साजिश पर पुलिस से शिकायत, हत्या के षड्यंत्र रचने वाले आरोपी को जल्द करें गिरफ्तार :मनोज सागर यादव
विवेक तिवारी सीजीनमन न्यूज़ पत्थलगांव
जशपुर- कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे एवं उनके परिवारजनों की हत्या की साजिश के विरोध में कांग्रेस ने मोर्चा खोल दिया है। इस क्रम में कर्नाटक के चित्तुर से भाजपा उम्मीदवार मणिकांत राठौर और भाजपा विधायक मदन दिलावर के खिलाफ प्रदेश सहित सभी जिला के थानों में एफआईआर दर्ज कराई गई है।
मनोज सागर यादव कांग्रेस जिला अध्यक्ष जशपुर ने बताया कि कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे एवं उनके परिवारजनों की हत्या की साजिश के विरोध में छत्तीसगढ़ कांग्रेस सहित जिला कांग्रेस कमेटी ने मोर्चा खोल दिया है। इस क्रम में कर्नाटक के चित्तुर से भाजपा उम्मीदवार मणिकांत राठौर और भाजपा विधायक मदन दिलावर के खिलाफ प्रदेश के सभी जिला के थानों में एफआईआर दर्ज कराई गई है। मनोज सागर यादव जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष एवं इक़तखार हसन कांग्रेस अल्पसँख्यक जिला अध्यक्ष ने कुनकुरी थाना में शिकायत दर्ज कराई है । पुलिस से की गई शिकायत में हत्या के षड्यंत्र रचने वाले आरोपी को गिरफ्तार करने की मांग की गई है। इस दौरान उन्होंने कहा कि भाजपा राजनीतिक तौर पर कांग्रेस का मुकाबला नहीं कर पा रही है। कर्नाटक में भाजपा की करारी हार स्पष्ट नजर आ रही है। कर्नाटक की जनता भाजपा की 40% कमीशन लेने वाली सरकार से त्रस्त है मोदी और शाह का जुमला भी कर्नाटक की जनता समझ चुकी है। हवा हवाई बातें करने वाले और कर्नाटक को लूटने वाली भाजपा को अब अपनी विदाई नजर आ रही है। ऐसे में भाजपा अब कांग्रेस नेताओं एवं उनके परिवार जनों की हत्या की साजिश रच रही है। साजिश कर्ताओं को भाजपा के बड़े नेताओं का समर्थन है। कांग्रेस डरने वाली नहीं है। कर्नाटक की जनता कांग्रेस के साथ खड़ी है। कांग्रेस की विचारधारा और नीतियों पर भरोसा कर रही है पूरा देश देखा है कि 1991 के चुनाव के दौरान किस प्रकार से चुनाव प्रचार के समय राजीव गांधी की हत्या की गई थी। अब भाजपा के विधायक प्रत्याशी मणिकांत राठौर भी कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडंगे एवं उनके परिवारजनों की हत्या की साजिश रच रहे हैं। विशेष रूप से महेश त्रिपाठी महामंत्री,रॉबर्ट एक्का,हरीश पारीक,सजाद अली, पंकज गुप्ता,शेखर यादव दानिश अहमद,राहुल नायक,सहित काफी संख्या में सामिल थे पुलिस में शिकायत कर एफआईआर करने की मांग थी ।