छत्तीसगढ़ की रायगढ़ की बेटी ने याशी जैन ने माउंट एवरेस्ट की सबसे ऊंची चोटी पर लहराया तिरंगा, cm भुपेश ने दी शुभकामनाएं एवम प्रोत्साहन राशि
विवेक तिवारी सीजीनमन न्यूज़ पत्थलगांव
रायगढ़। छत्तीसगढ़ की रायगढ़ जिले की बेटी ने माउन्ट एवरेस्ट की सबसे ऊंची चोटी में तिरंगा लहराया है। 15 सदस्यों की टीम में याशी जैन एकमात्र छत्तीसगढ़ से है। इनके इस कार्य के लिए cm भुपेश बघेल ने शुभकामनाएं सहित 5 लाख प्रोत्साहन राशि प्रदान की है।रायगढ़ की पर्वतारोही याशी जैन माउंट एवरेस्ट की चढ़ाई के लिए जाने वाली 15 सदस्यीय टीम में छत्तीसगढ़ की एकमात्र सदस्य हैं। माउंट एवरेस्ट फतह करने का उनकी टीम का यह अभियान 1 अप्रैल से शुरू हुआ था जो 45 दिनों तक चला। याशी जैन ने माउंट एवरेस्ट की सबसे ऊंची चोटी को फतह करके तिरंगा संग बेटी बचाओ का परचम भी लहराया है। याशी जैन ने माउंट एवरेस्ट की चोटी पर राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे के साथ छत्तीसगढ़ का परचम भी लहरा दिया है। विश्व की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट पर भारतीय समय के अनुसार सुबह लगभग 5:45 बजे याशी ने राष्ट्रीय ध्वज लहराकर इतिहास रच दिया और प्रदेश के साथ-साथ पूरे देश में रायगढ़ का नाम रौशन किया है।