भाजयुमो शहर मंडल की प्रथम बैठक हुई आयोजित, आगामी 12 जून को होने वाले कार्यक्रम लोकसभा सम्मेलन तैयारियों को लेकर हुई विस्तृत चर्चा

Breaking Posts

6/trending/recent

Hot Widget

Type Here to Get Search Results !

Ads

Footer Copyright

भाजयुमो शहर मंडल की प्रथम बैठक हुई आयोजित, आगामी 12 जून को होने वाले कार्यक्रम लोकसभा सम्मेलन तैयारियों को लेकर हुई विस्तृत चर्चा

 भाजयुमो शहर मंडल की प्रथम बैठक हुई आयोजित, आगामी 12 जून को होने वाले कार्यक्रम लोकसभा सम्मेलन तैयारियों को लेकर हुई विस्तृत चर्चा




विवेक तिवारी सीजीनमन न्यूज़ पत्थलगांव

पत्थलगांव। विगत दिनों भारतीय जनता युवा मोर्चा शहर मंडल ने अपनी कार्यकारिणी की घोषणा की थी। जिसे लेकर नवनियुक्त पदाधिकारी कार्यकर्ताओं की आज गुरुवार को पत्थलगांव के रेस्ट हाउस में प्रथम बैठक आयोजित की गई। बैठक की शुरुआत करते हुए नवनियुक्त पदाधिकारियों ने अपना परिचय दिया।जिसके पश्चात पदाधिकारी कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए भाजपा पदाधिकारियों ने आगामी चुनाव में एकजुटता के साथ कार्य करने हेतु प्रेरित किया। इस बैठक में संगठनात्मक चर्चा करते हुए आगामी 12 जून को होने वाले लोकसभा सम्मेलन की रूपरेखा की तैयारी किए जाने विस्तृत चर्चा की गई। और कार्यक्रम को सफल बनाने विशेष बातें कही गई। उक्त बैठक में भाजपा जिला मंत्री मनीष अग्रवाल ने नव नियुक्त पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी आज विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है। इस बात पर हमे गर्व महसूस होता है।भाजपा अनुशासित कार्यकर्ताओं से भरी हुई पार्टी है उन्होंने कहा आगामी 12 जून को होने वाले लोकसभा सम्मेलन में मिलकर कार्य करना है और कार्यक्रम को सफल बनाने में मेहनत करनी है।


वही जिला उपाध्यक्ष सुनील अग्रवाल ने कहा कि भाजपा ने आज जो देश के प्रत्येक व्यक्ति तक अपनी महत्वपूर्ण योजनाओं को पहुंचाने का काम किया है। उससे पता चलता है कि यदि नेतृत्वकर्ता मजबूत हो तो देश को प्रगति की राह पर लेकर जाने में कोई कठिनाई नहीं होती। जिस प्रकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्वयं ही उस समस्या से  जूझे हुए हैं जिसे ध्यान में रखते हुए वे एक आम नागरिक की तरह जनता की समस्याओं को महसूस करते हैं और जिसे लेकर आज भारत देश में ही नहीं बल्कि पूरे विश्व में भारत की छवि लगातार शिखर पर पहुंच रही है।


भाजयुमो जिला महामंत्री अवधेश गुप्ता ने कहा कि भाजपा की रीढ़ की हड्डी माने जाने वाली भारतीय जनता युवा मोर्चा का संगठन है जिसमें देशभर में ही आज लाखों कार्यकर्ताओं की कार्यकुशलता से भारतीय जनता पार्टी अपने शिखर पर पहुंची है उन्होंने कहा कि मैंने भी आज दशकों से पार्टी मैं एक कार्यकर्ता के रूप में कार्य किया है कार्यकर्ताओं में मतभेद भले ही हो मगर मनभेद कदापि नहीं होना चाहिए। भारतीय जनता युवा मोर्चा की कार्यकारिणी में जिन पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है उसे वे अपना निष्ठा पूर्वक निर्वहन करेंगे।आज पूरे विश्व में भारत का डंका बज रहा है।आगामी कार्यक्रम को ध्यान में रखते आज यह बैठक आयोजित की गई है।इस दौरान बैठक में भारतीय जनता युवा मोर्चा शहर के समस्त कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Ads Bottom