सरस्वती शिशु मंदिर पत्थलगांव में बच्चो को दी गई यातायात सुरक्षा तथा कानून की जानकारी, बगैर लाइसेंस, बिना हेलमेट, बिना कागजात के वाहन एवम ट्रिपल सवारी न चलाये बाइक या स्कुटी:- टीआई धीरेंद्र नाथ दुबे

Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

सरस्वती शिशु मंदिर पत्थलगांव में बच्चो को दी गई यातायात सुरक्षा तथा कानून की जानकारी, बगैर लाइसेंस, बिना हेलमेट, बिना कागजात के वाहन एवम ट्रिपल सवारी न चलाये बाइक या स्कुटी:- टीआई धीरेंद्र नाथ दुबे

सरस्वती शिशु मंदिर पत्थलगांव में बच्चो को दी गई यातायात सुरक्षा तथा कानून की जानकारी, बगैर लाइसेंस, बिना हेलमेट, बिना कागजात के वाहन एवम ट्रिपल सवारी न चलाये बाइक या स्कूटी:- टीआई धीरेंद्र नाथ दुबे







पत्थलगांव । क्षेत्र का   सबसे बड़ी  शैक्षणिक संस्था सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पत्थलगांव के सभा कक्ष में  शुक्रवार को पत्थलगांव के थाना  निरीक्षक धीरेन्द्र नाथ दुबे के द्वारा बच्चो को यातायात नियम , सुरक्षा, कानून,अनुशासन व संस्कार के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।  सर्व प्रथम विद्याकी देवी मां सरस्वती, भारत माता की  प्रतिमा पर दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम  प्रारम्भ किया गया। यातायात के नियमों का पालन अनिवार्य रूप से करे। वाहन चलाते समय हेलमेट पहने, वाहन सम्बन्धित  महत्तवपूर्ण दस्तावेज ,  अपने पास रखें। बिना लाइसेंस के वाहन न चलाए, तीन सवारी दो पहिया वाहन पर ना बैठाए, यातायात नियमों का उलंघन तथा नाबालिक, बालिक के  अपराध करने पर की जाने वाली  कानूनी कार्यवाही के सम्बन्ध में   जानकारी  थाना प्रभारी के द्वारा दी गई। सायकिल चलाए जो स्वास्थ्य के लाभ दायक है। विधार्थी जीवन में अनुशासन , संस्कार की महत्तवपूर्ण भूमिका होती है। उसका पालन  अनिवार्य रूप से  करने के लिए प्रेरित किया गया। मौलिक अधिकार के बारे में भी  अवगत कराया गया। कार्यक्रम में उपस्थित रहे विद्यालय समिति के अध्यक्ष मुरारी लाल अग्रवाल ,  व्यवस्थापक प्रयागराज  अग्रवाल, संस्था के प्राचार्य संतोष कुमार पाढ़ी, आशिसन टोपो आरक्षक, पुष्पा कुजूर महिला आरक्षक , राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयं सेवक , समस्त आचार्य एवं दीदियों की उपस्थिति में कार्यक्रम संपन्न हुआ। अंत में  मुरारीलाल अग्रवाल जी के द्वारा  आभार ज्ञापित किया गया।

Top Post Ad


 

Below Post Ad

Ads Bottom