पत्थलगांव जोगपाल स्कूल के पास मिला 12 वर्षीय अज्ञात किशोर का शव, पुलिस मामले की जांच में जुटी

Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

पत्थलगांव जोगपाल स्कूल के पास मिला 12 वर्षीय अज्ञात किशोर का शव, पुलिस मामले की जांच में जुटी

पत्थलगांव जोगपाल स्कूल के पास मिला 12 वर्षीय अज्ञात किशोर का शव, पुलिस मामले की जांच में जुटी




विवेक तिवारी सीजीनमन न्यूज़ पत्थलगांव

पत्थलगांव। पत्थलगांव के रायगढ़ रोड में शनिवार की दोपहर 2.30 बजे के आसपास 12 वर्षीय बालक का शव जोगपाल स्कूल के पास स्थित खेत में देखा गया, उसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दिया गया। सूचना पर पत्थलगांव पुलिस मामले की जांच में जुटी है। 

जानकारी के अनुसार ग्रामीणों ने एक 12 वर्षीय किशोर का शव जोगपाल स्कूल के पास एक खेत में देखा। शव के बारे में पता चलते ही क्षेत्र में सनसनी फैल गई और आसपास के लोगों का भीड़ लग गया। शव के मिलने के बाद लोगों ने पुलिस को इस बारे में सूचना दी गई, जिस पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए शव वाहन से पत्थलगांव अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस का कहना है कि अभी इसके मौत की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कारण पता चल पायेगा। स्कूल cc tv के मुताबिक वह अकेले ही बिना कपड़े आता जाता दिखाई दे रहा है। देखने से वह भूख के कारण कमजोरी का शिकार हो गया होगा, जिससे उसकी मृत्यु हो गई होगी। फिलहाल जांच के बाद ही मौत का उचित कारण पता चल पायेगा।

Top Post Ad


 

Below Post Ad

Ads Bottom