पत्थलगांव में विद्युत कर्मचारी जनता यूनियन की कार्यकारिणी का गठन

Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

पत्थलगांव में विद्युत कर्मचारी जनता यूनियन की कार्यकारिणी का गठन

 पत्थलगांव में विद्युत कर्मचारी जनता यूनियन की कार्यकारिणी का गठन




● अम्बिकापुर क्षेत्रीय अध्यक्ष यतींद्र गुप्ता ने कर्मचारियों को संबोधित किया एवं संगठन के लाभ बताए।

● प्रांतीय उपाध्यक्ष जे पी पटेल की अध्यक्षता एवं चुनाव अधिकारी आशीष हीरा ने सम्पन्न कराया चुनाव

23 सितंबर 2023 को जनता यूनियन पत्थलगांव संभाग की शाखा का चुनाव विद्युत परिसर में संपन्न हुआ। प्रांतीय उपाध्यक्ष श्री जे पी पटेल, चुनाव अधिकारी श्री आशीष कुमार हीरा, क्षेत्रीय अध्यक्ष यतींद्र गुप्ता, क्षेत्रीय संगठन सचिव सत्येंद्र सिंह एवं अंबिकापुर संभाग के अध्यक्ष एच एल पटेल जी ने पत्थलगांव में सभा आयोजित कर संभागीय कार्यकारिणी का गठन पूर्ण कराया।

उल्लेखनीय है कि पत्थलगांव संभाग में विद्युत कर्मचारी हित के लिए कार्यरत संगठन जनता यूनियन की कार्यकारिणी का यह पहला गठन है। गठित कमेटी में प्रमोद कुमार (पत्थलगांव) को संभागीय अध्यक्ष, रिजवान उल हक (कांसाबेल) एवं राजेश यादव (कोतबा) को उपाध्यक्ष, विनोद खलखो (बागबहार) को सचिव, धर्म विजय मिंज (पत्थलगांव) को संगठन सचिव, मनोज कुमार (पत्थलगांव) को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इनके अलावा सहसचिव, प्रचार सचिव, कार्यालय मंत्री आदि अन्य पदों पर भी मनोनयन किया गया है।

उक्त कमेटी के संरक्षक के रूप में श्री अजय कुमार पांडे टीएलएम संभाग पत्थलगांव को जिम्मेदारी दी गई है।इस अवसर पर आज 15 सदस्यों ने जनता यूनियन की नवीन सदस्यता ग्रहण की।

संगठन निर्माण के उपरांत क्षेत्रीय अध्यक्ष यतीन्द्र गुप्ता द्वारा चयनित पदाधिकारियों की सूची प्रांतीय कमेटी रायपुर को अनुमोदन हेतु प्रेषित की गई है। शपथ ग्रहण अगले माह अम्बिकापुर में आयोजित समारोह में कराया जाएगा। चुनाव सफलतापूर्वक संपन्न हुआ जिसमें लगभग 40 विद्युत कर्मचारी उपस्थित रहे।

● क्षेत्रीय शाखा, जनता यूनियन अम्बिकापुर



Top Post Ad


 

Below Post Ad

Ads Bottom