जशपुर गरबा महोत्सव 2023 का भव्य तरीके से किया गया शुभारंभ

Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

जशपुर गरबा महोत्सव 2023 का भव्य तरीके से किया गया शुभारंभ

जशपुर गरबा महोत्सव 2023 का भव्य तरीके से किया गया शुभारंभ 

द ग्रेट नोट्स रायपुर एवं बालाजी म्यूजिकल ग्रुप के कलाकार एक से बढ़कर एक गीतों से करा रहें हैं गरबा  

श्री बालाजी जनकल्याण समिति द्वारा नृत्य नाटिका भी किया गया प्रस्तुत



जशपुरनगर 21 अक्टूबर 2023/ श्री बालाजी जनकल्याण समिति के द्वारा छठवें दिन जशपुर गरबा महोत्सव 2023 का भव्य तरीके से शुभारंभ किया गया। जिसमें गरबा करने वाले समस्त प्रतिभागी दूर-दूर से आकर माता के भक्ति में लीन रहे। 

         विदित हो कि सारा जशपुर नवरात्रि के रंग में रंगा हुआ है। इसी क्रम में श्री बालाजी जनकल्याण समिति द्वारा आयोजित जशपुर गरबा महोत्सव 2023 के मुख्य कार्यक्रम के प्रथम दिन मुख्य अतिथि के रूप में श्री अभय सोनी, श्री मुकेश जैन, श्री आशीष जैन, श्री राजकुमार अग्रवाल, श्री अभिषेक जैन,  श्री आशीष गुप्ता, श्री प्रशांत गुप्ता, पुलिस प्रशासन की टीम, श्री बालाजी जन कल्याण समिति के अध्यक्ष श्री मनोज रमाकांत मिश्रा, गरबा समिति के अध्यक्ष श्री संजय अग्रवाल एवं श्री बालाजी जनगणना समिति के समस्त महिला कार्यकर्ता तथा पुरुष कार्यकर्ता इस अवसर पर उपस्थित थे। 

           मुख्य अतिथि के द्वारा दीप प्रजनन करके गरबा महोत्सव का शुभारंभ किया गया। गरबा महोत्सव 2023 में विशेष संगीत देने के लिए द ग्रेट नोट्स रायपुर एवं बालाजी म्यूजिकल ग्रुप के समस्त कलाकार एक से बढ़कर एक गीतों के द्वारा गरबा कर रहे हैं। इस अवसर पर महिला कार्यकर्ताओं के द्वारा मां काली का धुवन नृत्य के माध्यम से एक बेहतरीन नित्य नाटिका प्रस्तुत किया गया जिसे कि दर्शकों द्वारा ढेर सारा प्यार मिला। इस कार्यक्रम को देखने के लिए जशपुर एवं आसपास के सारे लोग बहुत सारी संख्या में आते हैं अभी यह कार्यक्रम नवमी तक चलेगा। जिसमें माता की भक्ति में लीन होकर के सारे लोग झूम के गरबा करेंगे 

          श्री बालाजी जनकल्याण समिति द्वारा आयोजित गरबा महोत्सव वर्ष 2003 में सबसे पहले प्रारंभ किया गया था। जो कि आज लगातार 19 वर्ष सफलतापूर्वक आयोजन कर रहा है। इस अवसर पर अध्यक्ष बालाजी जन कल्याण समिति द्वारा समस्त जयपुर वासियों से अपील किया गया कि आप सभी कार्यक्रम स्थल पर सादर आमंत्रित है आइए और कार्यक्रम का लाभ उठाइए और बालाजी जन कल्याण समिति को आशीर्वाद प्रदान कीजिए। प्रतिभागियों के लिए पुरस्कार की भी व्यवस्था थी। जिसमें कल 10 पुरुस्कार कर दिए गए। इनमें अच्छे गरबा करने वाले प्रतिभागी, अच्छे ड्रेस वाले प्रतिभागी एवं लकी ड्रा निकल गया। कार्यक्रम को लेकर शहर वासियों में बहुत ही ज्यादा उत्साह है लोग साल भर से इस कार्यक्रम के इंतजार करते हैं तथा कार्यक्रम का लाभ प्राप्त करते हैं।




Top Post Ad


 

Below Post Ad

Ads Bottom