अपना काम निपटा घर जा रहे 40 वर्षीय व्यक्ति को अज्ञात वाहन ने मारी ठोकर, व्यक्ति की मौत

Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

अपना काम निपटा घर जा रहे 40 वर्षीय व्यक्ति को अज्ञात वाहन ने मारी ठोकर, व्यक्ति की मौत

अपना काम निपटा घर जा रहे 40 वर्षीय व्यक्ति को अज्ञात वाहन ने मारी ठोकर, व्यक्ति की मौत



पत्थलगांव। पत्थलगांव थाना क्षेत्र में अपना काम निपटाकर घर जा रहे 40 वर्षीय एक व्यक्ति की अज्ञात वाहन के ठोकर मारने से मौत हो गई है। पुलिस मर्ग कायम कर आगे की कार्रवाई में जुटी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार देवल साय, पिता आदिल साय, उम्र 40 वर्ष,निवासी नगबार थाना कांसाबेल का रहने वाला है। जो वर्तमान में 20 सालों से शादी के बाद यहां अपने ससुराल कर्मीटिकरा में रहता था और बस स्टेंड में कुली का काम करता था। कल देर रात घर पैदल वापसी के दौरान चार छापर के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आ गया। चपेट में आने के बाद उसे पत्थलगांव सिविल अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है की मृतक के परिजनों के न आने के कारण शव को मर्चुरी कक्ष में रखा गया है। पुलिस भी परिजनों के आने  का इंतजार कर रही है।



Top Post Ad


 

Below Post Ad

Ads Bottom