62 वर्ष की अधिवार्षिकी आयु पूर्ण करने पर इकाई में पदस्थ आरक्षक थाॅमस तिर्की अपने पद से सेवानिवृत्त हुये,

Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

62 वर्ष की अधिवार्षिकी आयु पूर्ण करने पर इकाई में पदस्थ आरक्षक थाॅमस तिर्की अपने पद से सेवानिवृत्त हुये,

 62 वर्ष की अधिवार्षिकी आयु पूर्ण करने पर इकाई में पदस्थ आरक्षक थाॅमस तिर्की अपने पद से सेवानिवृत्त हुये,

पुलिस अधिकारियों द्वारा विदाई समारोह का आयोजन कर सम्मानित करते हुए भावभीनी विदाई दी गई



                                   आज दिनांक 31-10-2023 जशपुर जिले के थाना तपकरा में पदस्थ रहे आरक्षक श्री थाॅमस तिर्की द्वारा 62 वर्ष की अधिवार्षिकी पूर्ण करने पर उमनि. एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री डी रविशंकर (भा.पु.से.) द्वारा पुलिस अधीक्षक कार्यालय जशपुर में विदाई समारोह का आयोजन कर सेवानिवृत्त हो रहे आरक्षक को ससम्मान शाल, श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह प्रदाय कर उनके उज्जवल भविष्य एवं अच्छे स्वास्थ्य की शुभकामनाएं देते हुए भावभीनी विदाई दी गई, इस दौरान सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारी के परिजन एवं कार्यालयीन स्टाॅफ भी उपस्थित रहे।



                   श्री थाॅमस तिर्की वर्ष 1987 में जिला गुना तत्कालीन अविभाजित मध्यप्रदेश राज्य में आरक्षक के पद पर अपनी प्रथम नियुक्ति के पष्चात् वर्ष 1998 तक वहां पदस्थ रहे, उसके पश्चात् स्थानांतरण पर जिला जषपुर आये एवं जिले के थाना सिटी कोतवाली जशपुर, चौकी कोतबा, चौकी सोनक्यारी, थाना पत्थलगांव, ओ.पी. सुलेसा एवं वर्तमान में थाना तपकरा में पदस्थ होकर अपनी सेवा दे रहे थे। इनका गृह ग्राम किलकिला थाना बगीचा है। 

                       विदाई समारोह में उप पुलिस अधीक्षक श्री ध्रुवेश जायसवाल, निरीक्षक रविशंकर तिवारी, मुख्य लिपिक श्री सेलेस्टीन बड़ा, एवं समस्त कार्यालयीन स्टाॅफ उपस्थित थे।   



Top Post Ad


 

Below Post Ad

Ads Bottom