कांसाबेल में राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत् साथिया सम्मेलन का हुआ आयोजन

Breaking Posts

6/trending/recent

Hot Widget

Type Here to Get Search Results !

Ads

Footer Copyright

कांसाबेल में राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत् साथिया सम्मेलन का हुआ आयोजन

कांसाबेल में राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत् साथिया सम्मेलन का हुआ आयोजन

प्री एवं पोस्ट मैट्रिक छात्रावास के छात्राओं को शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य की दी गई जानकारी



जशपुरनगर। कांसाबेल विकासखण्ड में राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम के अन्तर्गत् विगत दिवस साथिया सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमें प्री एवं पोस्ट मैट्रिक छात्रावास की छात्राओं को शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य के बारे में बताया गया। कार्यक्रम में सर्वप्रथम किशारियों का परिचय लिया गया जिसमें नाम, पता, उम्र, कक्षा और उनकी रूची किस चीजों में है के संबंध में जानकारी ली गई। इस दौरान किशारियों को उनके शारीरिक बदलाव के बारे में शारीरिक बनावट, मासिक चक्र, परिवर्तन तथा उनसे जुड़ी भ्रान्तीयों पर चर्चा किया गया। जिसमें बच्चों ने रूची दिखाई और मासिक चक्र के दौरान साफ-सफाई के बारे में ध्यान केन्द्रित किया गया। साथ ही गुड टच और बैड टच, शारीरिक, मानसिक स्वास्थ्य पर बात किया गया। बच्चों ने मानसिक स्वास्थ्य डिप्रेशन, डर, याददाश्त की कमी, परीक्षाओं के समय होने वाली चिंताओं के विषय में चिंतन किया गया।  

         राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत् स्वास्थ्य बीमारियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई और किशोरियों को कम उम्र में गर्भधारण से शारीरिक और मानसिक रूप से क्या-क्या दुष्परिणाम होगा के संबंध में जानकारी दिया गया। इस दौरान महिलाओं के अधिकारों के बारे में चर्चा किया गया तथा एक ग्रुप एक्टीवीटी किया गया। जिसमें सात जोड़ा बनाया गया और ग्रुप के माध्यम से अपने-अपने भावनाओं को बताने और ग्रुप के बच्चों को पहचानने के लिए गतिविधियॉ की गई। जिसमें बच्चों ने खूब रूची दिखाई और सभी बच्चों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम को सफल बनाने में कॉउसलर लिली ग्रेस मिंज सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कांसाबेल और सीएचओ मनिषा प्रधान का योगदान रहा। इस दौरान सहयोग के लिए नीलू टोप्पो भी उपस्थित थी। किशारियों में खून की कमी से होने वाली शारीरिक पहचान चिडचिड़ापन, कमजोरी, थकान, मन ना लगना आदि लक्षणों, शारीर में खून बढ़ाने के लिए पौष्टिक आहार का सेवन करने के बारे में बताया गया। कार्यक्रम को पूर्णरूप से सफल संचालन में डॉ. संध्या रानी टोप्पो बी.एम.ओ. कांसाबेल और ज्ञान दास मंहत विकासखण्ड कार्यक्रम प्रबंधक सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कांसाबेल की अगुवाई में सफल संचालन किया गया।  



Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Ads Bottom