श्री बालाजी जन कल्याण समिति के द्वारा आयोजन किया जा रहा है जशपुर गरबा उत्सव

Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

श्री बालाजी जन कल्याण समिति के द्वारा आयोजन किया जा रहा है जशपुर गरबा उत्सव

श्री बालाजी जन कल्याण समिति के द्वारा आयोजन किया जा रहा है जशपुर गरबा उत्सव

20 से 23 अक्टूबर तक होगा गरबा आयोजित,  02 अक्टूबर  सोमवार से प्रारंभ हो रहा है  प्रशिक्षण

शहर वासियों के लिए 25 अक्टूबर को आयोजन किया गया है बॉलीवुड नाइट कार्यक्रम

जशपुर गरबा उत्सव आयोजन के संबंध में बैठक संपन्न, प्रतिभागी शीघ्र करा सकते हैं पंजीयन

ग्रे नॉट्स रायपुर और बालाजी म्यूजिकल ग्रुप के मधुर संगीत में झूमते नजर आएंगे प्रतिभागी


विवेक तिवारी सीजीनमन न्यूज़ पत्थलगांव

जशपुरनगर 02 अक्टूबर 2023/ शारदीय नवरात्रि के शुभ अवसर पर प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी श्री बालाजी जन कल्याण समिति के द्वारा 19वा जशपुर गरबा उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। जिसके आयोजन को लेकर के नगर के लोगों में काफी उत्साह देखा जा रहा है।

      विदित हो कि पिछले 19 साल से बालाजी जन कल्याण समिति के द्वारा  नवरात्रि पर गरबा महोत्सव का आयोजन नगर में किया जा रहा है।  जिसमें कई नई-नई प्रतिभाएं निखर के सामने आ रही है साथ ही अनेक प्रतिभाओं को निखारने का अवसर प्राप्त हो रहा है। 

       विगत दिवस श्री बालाजी जन कल्याण समिति के अध्यक्ष पंडित मनोज रमाकांत मिश्रा के अध्यक्षता में कार्यकर्ताओं की  बैठक संपन्न हुआ । जिसमें इस वर्ष एक ऐतिहासिक आयोजन को लेकर निर्णय हुआ। बैठक में जशपुर गरबा महोत्सव 2023 के सफल आयोजन के लिए पृथक से  गरबा समिति का गठन किया गया है। जिसमे श्री संजय अग्रवाल जी को गरबा समिति का अध्यक्ष बनाया गया है। इसी प्रकार श्री ललित साहू, श्री अरुण सिन्हा और  श्री राजू गुप्ता को उपाध्यक्ष, श्री गौतम झा और डॉ. कांति  प्रधान जी को कार्यक्रम संयोजक, श्री नकुल साहू और उमेश साहू जी को सचिव, श्री विनोद कुमार यादव को कोषाध्यक्ष श्री विनोद और ईटीवी संवाददाता श्री तरुण प्रकाश शर्मा जी को  मीडिया प्रभारी बनाया गया है। 

              गरबा कार्यक्रम में प्रमुख होता है  संगीत, मंच संचालन, अतिथि सत्कार और प्रतिभागियों को भक्तिमय नृत्य में मगन करना। इस हेतु जशपुर के जाने माने कलाकार श्री कमलेश्वर सारथी जी को संगीत प्रभारी,  श्री राकेश मिश्रा को म्यूजिक कोडिनेटर, श्री संतोष स्वर्णकार और प्रतीक श्रीवास्तव जी को मंच संचालन, श्री मनोज गौतम जी को अतिथि स्वागत की जिम्मेदारी दिया गया है। साथ ही समिति के महिला कार्यकर्ताओ को नृत्य प्रशिक्षण देने के लिए दायित्व दिए गए है। समिति के कार्यकर्ता आरती यादव को उनके सहयोगियों के साथ नृत्य प्रभारी के रूप में  प्रशिक्षण देने  के साथ कार्यक्रम संचालन के लिए जिम्मेदारी  दी गई है। 

 इस दौरान बैठक में श्री बालाजी जन कल्याण समिति के वरिष्ठ तथा छोटे-बड़े सभी सदस्य उपस्थित थे। 

              विशेष कार्यकर्ता के रूप में शुभम खुटे, ऋषि स्वर्णकार,  विक्की ठाकुर, अमन गुप्ता, समर विजय,  संतोष स्वर्णकार,  रवि सिंह, अभिनव सिंह को जिम्मेदारी दी गई।

              समिति के कार्यकर्ताओं ने बताया कि इस बार बॉलीवुड के मशहूर कलाकारों की उपस्थिति में जशपुर गरबा महोत्सव का कार्यक्रम आयोजित होगा।  इस कार्यक्रम में ग्रे नॉट्स रायपुर और बालाजी म्यूजिकल ग्रुप के मधुर संगीत के साथ गरबा करने वाले सभी प्रतिभागी गरबा में झूमते हुए माता की भक्ति में लीन रहेंगे।

              जशपुर गरबा महोत्सव 20 से 23 अक्टूबर 2023 तक आयोजित होगा। 24 अक्टूबर  को दशहरा उत्सव मनाया जाएगा एवं 25  अक्टूबर को शहर वासियों के लिए शाम 6:00 बजे से बॉलीवुड नाइट कार्यक्रम भी  आयोजन किया गया है। जिसमें सभी नगर वासियों का आशीर्वाद प्राप्त हो रहा है। इस वर्ष दर्शकों के लिए भी बैठने की विशेष व्यवस्था की जा रही है तथा विशेष डेकोरेशन भी किया जा रहा है साथ ही अभी तक का सबसे विशाल स्टेज का निर्माण किया जा रहा है।

           श्री बालाजी जन कल्याण समिति के अध्यक्ष श्री मनोज रमाकांत मिश्र ने सभी नगर वासियों अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में आकर कार्यक्रम को सफल बनाने का आग्रह किया है। 

           जशपुर गरबा महोत्सव का प्रशिक्षण कार्यक्रम 02 अक्टूबर 2023 दिन सोमवार से प्रारंभ हो रहा है। जिसके के लिए पंजीयन प्रारंभ है। प्रतिभागी शीघ्र पंजीयन कराएं और गरबा करने का आनंद लें। कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागीयो और दर्शकों के लिए भी कई प्रतियोगिता होंगे।



Top Post Ad


 

Below Post Ad

Ads Bottom