बीते दो अलग अलग दिनों व स्थानो से दो महिलाओं के गले से सोने की चैन पार, पत्थलगांव पुलिस ने किया अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज

Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

बीते दो अलग अलग दिनों व स्थानो से दो महिलाओं के गले से सोने की चैन पार, पत्थलगांव पुलिस ने किया अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज

बीते दो अलग अलग दिनों व स्थानो से दो महिलाओं के गले से सोने की चैन पार, पत्थलगांव पुलिस ने किया अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज



पत्थलगांव। पत्थलगांव नगर में बीते दो अलग अलग दिनों एवम अलग अलग स्थानो से दो महिलाओं की कीमती सोने की चैन को अज्ञात चोरो ने पार कर दिया। जिसकी सूचना पत्थलगांव थाने में दर्ज कराई गई है। सूचना पर पत्थलगांव पुलिस अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। 

पहला मामला राम कुमारी चौधरी पति धरमसिंह चौधरी ग्राम तहसील पत्थलगांव वार्ड क्रमांक 11 बिलाईटांगर पत्थलगांव जिला जशपुर (छ.ग.) की निवासी हूं दिनांक 23.10.2023 दिन सोमवार सायं 5 बजे नया बाजार सब्जी खरीदी उसी दौरान किसी अज्ञात व्यक्ति के द्वारा मेरे सोने की चेन जिसे मैं गले में पहनी थी उसे चोरी कर ले गया,  जो 23.280 ग्राम जिसकी कीमत 65882/- है, मुझे पता नहीं चला, जब मैं घर वापस आई और कपड़े बदलने लगी उस समय पता चला कि मेरे सोने की चेन गले में नहीं था।

दूसरी घटना अशोक कुमार अग्रवाल पिता राजेन्द्र प्रसाद अग्रवाल उम्र 36 वर्ष निवासी वार्ड क्रं.03 बर्फ फैक्ट्री गली पत्थलगांव जिला जशपुर (छ.ग.) का निवासी हूं दिनांक 24.10.2023 दिन मंगलवार प्रात: 10.00 बजे वार्ड क्रं.05 दुर्गा पंडाल बर्फ फैक्ट्री गली पत्थलगांव में मैं स्वयं एवं माताजी रामवती अग्रवाल उम्र करीब 65 वर्ष के साथ दुर्गा पूजन हेतु पहुंचे थे, जहां पर पूजा के समयावधि में माताजी के गले से सोने की चैन को कोई अज्ञात व्यक्ति द्वारा चुरा ली गई है। तत्पश्चात पूजा समाप्ति लगभग 12.00 बजे होने पश्चात हम घर की ओर गंतव्य हुए, घर पहुंचकर हमें चोरी के घटना का अभाष हुआ, मेरी माताजी के गले में सोने का चैन नहीं था। तत्पश्चात हमारे द्वारा छान बीन एवं पता साजी करने पर चोरी हुई सोने की चैन जो लगभग 30 ग्राम पुराना इस्तेमाली कीमती करीब 1,00,000 (एक लाख) रूपये का कोई सुराग नहीं लगा।




Top Post Ad


 

Below Post Ad

Ads Bottom