धू-धू कर जला रावण, लगे श्रीराम के जयकारे, लोगों ने भगवान राम के बताए रास्तों पर चल कर बुराई के खिलाफ लड़ने का लिया संकल्प

Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

धू-धू कर जला रावण, लगे श्रीराम के जयकारे, लोगों ने भगवान राम के बताए रास्तों पर चल कर बुराई के खिलाफ लड़ने का लिया संकल्प

 धू-धू कर जला रावण, लगे श्रीराम के जयकारे, लोगों ने भगवान राम के बताए रास्तों पर चल कर बुराई के खिलाफ लड़ने का लिया संकल्प







पत्थलगांव। पत्थलगांव नगर में आतिशबाजी के बीच दशहरे के अवसर पर रावण के पुतले का दहन हुआ। रावण दहन से पूर्व करीब आधा घंटे आतिशबाजी का दौर चला। बड़ी संख्या में पहुंचे शहर एवम आसपास के लोगों ने रावण दहन कार्यक्रम में भागीदारी निभाई। इस दौरान लोगों ने भगवान राम के बताए रास्तों पर चल कर बुराई के खिलाफ लड़ने का संकल्प लिया। आतिश बाजी के देखने के लिए भारी भीड़ रही। इससे पूर्व राम सीता एवम हनुमान भगवान के रूप में विराजमान बच्चों की शोभायात्रा कर्मा के साथ निकाली गई। यह त्योहार बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है, क्योंकि ऐसा माना जाता है कि भगवान राम इस दिन रावण को मारकर अयोध्या लौटे थे। लोग रावण के पुतले जलाकर त्योहार मनाते हैं।







Top Post Ad


 

Below Post Ad

Ads Bottom