विधानसभा चुनाव - 2023 मतगणना दौरान यात्रियों एवं आम नागरिकों की आवगमन की सुविधा को ध्यान में रखते हुए यातायात व्यवस्था रूट चार्ट

Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

विधानसभा चुनाव - 2023 मतगणना दौरान यात्रियों एवं आम नागरिकों की आवगमन की सुविधा को ध्यान में रखते हुए यातायात व्यवस्था रूट चार्ट

विधानसभा चुनाव - 2023 मतगणना दौरान यात्रियों एवं आम नागरिकों की आवगमन की सुविधा को ध्यान में रखते हुए यातायात व्यवस्था रूट चार्ट




                                     जिले में विधानसभा चुनाव 2023 का मतदान दिनांक 17.11.2023 को सम्पन्न हुआ। जशपुर जिले के 03 विधानसभा क्षेत्रों की मतगणना दिनांक 03.12.2023 को शाासकीय आदर्श उ.मा.विद्यालय (माॅडल स्कूल) डोड़काचैरा जशपुर में प्रातः 06ः00 बजे से प्रारम्भ होगी। मतगणना दिवस के दिन यात्रियों एवं आम नागरिकों की आवगमन की सुविधा को ध्यान में रखते हुए निम्न लिखित रूट चार्ट निर्धारित किया गया है:-


1. हल्के/ भारी वाहनों का गिरांग तिराहा से गम्हरिया तिराहा एन.एच.- 43 के मध्य एवं शहर में आवागमन निषेध। 

2. गम्हरिया तिराहा की ओर से गिरांग तिराहा एवं गिरांग तिराहा से गम्हरिया तिराहा की ओर-जाने वाली हल्के वाहन एवं यात्री बस शहर के अंदर से गम्हरिया तिराहा ,हाउसिंग बोर्ड, महाराजा चौक, बस स्टैण्ड, पुलिस लाईन होते हुए गिरांग तिराहा की ओर जायेगी। 

03. गम्हरिया तिराहा की ओर मतगणना स्थल आने वाले सभी वाहन टेटे गैरेज के सामने मैदान पार्किंग स्थल में पार्क करेंगे। 

04. गिरांग तिराहा की ओर मतगणना स्थल आने वाले सभी वाहन रंगोली ढाबा के बगल मैदान पार्किंग स्थल में पार्क करेंगे। 

05. कुनकुरी की ओर से गुमला (झारखण्ड) की ओर जाने वाले सभी प्रकार के वाहन बालाछापर तिराहा से आरा, सकरडेगा, कोण्डरा, मोकरा होते हुए मांझाटोली गुमला की ओर जायेगी। 

मतगणना स्थल में लगे अधिकारी/कर्मचारी को निम्नलिखित सामाग्री लेकर आना प्रतिबंधित


> मोबाइल - फोन

> आई पेड,लैपटॉप

> स्मार्ट वॉच, कैमरा

> किसी भी प्रकार के इलेक्ट्रानिक उपकरण

> कैलक्युलेटर, पेन

> ज्वलनशील पदार्थ, माचिस, लाईटर आदि।

> बीड़ी, सिगरेट, पान, गुटखा, तम्बांकू।

> पेय पदार्थ, पानी बोतल, कोल्ड्रिंक

> डंड़ा, चाकू, हथियार आदि।

Top Post Ad


 

Below Post Ad

Ads Bottom