पुलिस भर्ती का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए पुलिस विभाग से एक बड़ी जानकारी सामने आ रही है, कॉन्स्टेबल के 6 हजार पदों पर वैकेंसी जारी

Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

पुलिस भर्ती का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए पुलिस विभाग से एक बड़ी जानकारी सामने आ रही है, कॉन्स्टेबल के 6 हजार पदों पर वैकेंसी जारी

पुलिस भर्ती का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए पुलिस विभाग से एक बड़ी जानकारी सामने आ रही है, कॉन्स्टेबल के 6 हजार पदों पर वैकेंसी जारी

आवेदन 15 दिसम्बर से शुरु, 12वीं पास को भी मिलेगा मौका 



पुलिस भर्ती का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए एक बड़ी जानकारी सामने आ रही है। हाल ही में छत्तीसगढ़ पुलिस भर्ती के आरक्षक संवर्ग में पांच हजार से अधिक पदों पर भर्ती निकाली है। छत्तीसगढ़ पुलिस में कॉन्स्टेबल के 6 हजार पदों पर वैकेंसी, आवेदन 15 दिसम्बर से शुरू हो गई है। इसमें 12वीं पास को भी मौका मिलेगा। 

छत्तीसगढ़ पुलिस मुख्यालय, नवा रायपुर ने 5967 पदों के लिए नोटिफिकेशन 4 अक्टूबर 2023 को जारी किया गया था। मुख्यालय द्वारा छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल में 133 वैकेंसी के लिए 6 अक्टूबर को नोटिस जारी हुआ था। हालांकि राज्य में विधानसभा चुनावों के चलते आचार संहिता लगने से इसे स्थगित कर दिया गया था।

उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट, cgpolice.gov.in पर एक्टिव किए जाने वाले लिंक के माध्यम से सम्बन्धित अप्लीकेशन पेज पर जाकर अप्लाई कर सकेंगे।

छत्तीसगढ़ पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती की चयन प्रक्रिया में दस्तावेजों की जांच, शारीरिक नापजोख (PST), शारीरिद दक्षता परीक्षा (PET) और लिखित परीक्षा शामिल हैं। पीईटी में लम्बी कूद, ऊंची कूद, गोला फेंक, 100 मीटर दौड़ एवं 800 मीटर दौड़ शामिल हैं। लिखित परीक्षा 100 अंकों की होगी और इसमें सामान्य ज्ञान, बुद्धि क्षमता, विश्लेषण क्षमता और अंकगणित से प्रश्न पूछे जाएंगे। अधिक जानकारी के लिए भर्ती अधिसूचना देखें।

छत्तीसगढ़ पुलिस जिला पुलिस बल में आरक्षक (Constable) भर्ती के लिए उम्मीदवारों को 10+2 की परीक्षा या कोई समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए। आयु 1 जनवरी 2023 को 18 से 28 वर्ष के बीच होनी चाहिए। अधिकतम आयु सीमा में राज्य के आरक्षित वर्गों के उम्मीदवारों को छूट दी जानी है। अन्य राज्यों के उम्मीदवारों को अनारक्षित वर्ग में आवेदन करना होगा।

सैलरी :

19500 रुपये प्रतिमाह। इसके अलावा एचआरए, डीए आदि भत्ते दिए जाएंगे।


ऐसे करें आवेदन :

ऑफिशियल वेबसाइट cgpolice.gov.in पर जाएं।

सीजी पुलिस आरक्षक जीडी ऑनलाइन फॉर्म के लिंक पर क्लिक करें।

रजिस्ट्रेशन करें। जरूरी डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें।

फीस भरकर फॉर्म सबमिट कर दें।

आगे की जरूरत के लिए इसका प्रिंट आउट लेकर रखें।


इन पदों पर होगी भर्ती :

आरक्षक जीडी : 5110 पद

वाहन चालक : 235 पद

ट्रेड्समैन : 623 पद

जिलेवार पदों की संख्या :

चंदखुरी, रायपुर : 22, रेल रायपुर : 18, पीटीएस, माना, रायपुर : 20, महासमुंद : 92,गरियाबंद : 186, धमतरी : 108, भाटापारा : 98, रायपुर : 559, दुर्ग : 332, जांजगीर-चांपा : 28, रायगढ़ : 124, मुंगेली : 139, बिलासपुर : 168, गंडई पीटीएस, राजनांदगांव : 20,खैरागढ़-छुईखदान: 82,मोहला मानपुर,अंबागढ़ चौकी : 228, कबीरधाम : 120, राजनांदगांव : 160, बेमेतरा : 110, एमटी. पूल, पुलिस मुख्यालय, रायपुर : 48,बालोद : 128, बेमेतरा : 110,सरगुजा : 79, जशपुर : 106, सारंगढ़ - बिलाईगढ़ : 116, गौरेला-पेंड्रा मरवाही : 42, कोरबा : 177, सक्ती : 101, कोरिया : 37, बलरामपुर – रामानुजगंज : 259, सूरजपुर : 144, मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर : 106, पीटीएस, मैनपाट : 39, बस्तर : 365, कोंडागांव : 104, कांकेर : 133,दंतेवाड़ा : 73, नारायणपुर : 477, सुकमा : 139, बीजापुर : 390, कुल पदों की संख्या : 5967

Top Post Ad


 

Below Post Ad

Ads Bottom