विधायक बनने के बाद पत्थलगांव में प्रथम आगमन पर गोमती साय का हुआ भव्य स्वागत, भाजपा कार्यकर्ताओं ने फूल माला एवम आतिशबाजी कर किया स्वागत

Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

विधायक बनने के बाद पत्थलगांव में प्रथम आगमन पर गोमती साय का हुआ भव्य स्वागत, भाजपा कार्यकर्ताओं ने फूल माला एवम आतिशबाजी कर किया स्वागत

विधायक बनने के बाद पत्थलगांव में प्रथम आगमन पर गोमती साय का हुआ भव्य स्वागत, भाजपा कार्यकर्ताओं ने फूल माला एवम आतिशबाजी कर किया स्वागत




पत्थलगांव। 8 बार के विधायक रहे कांग्रेस के रामपुकार सिंह को शिकस्त देकर पत्थलगांव विधानसभा पर अपना परचम लहरा विधायक बनने के बाद गोमती साय का पत्थलगांव में प्रथम आगमन पर भव्य स्वागत किया गया। यहां आने से पहले लुड़ेग में भी भाजपा के कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया और रैली निकाला। पत्थलगांव के लोगों में उनके स्वागत के लेकर गजब का उत्साह था। गुरुकुल कॉलेज के सामने उनके स्वागत के लिए उमड़े जनसैलाब के द्वारा गोमती साय के आगमन पर फूूलमालाओं और अतिशबाजी के साथ उनका स्वागत और अभिनंदन किया गया। 

गोमती साय के स्वागत के लिए भाजयुमो के द्वारा काफी तैयारियां की गई थी। जीत की रैली शहर के मुख्य मार्ग में निकाला गया। जगह-जगह पर लोगों की भीड़ ने पूरे उत्साह के साथ उनका स्वागत किया।

लोगों का उत्साह देखकर नवनिर्वाचित विधायक गोमती साय भावुक नजर आई। उन्होंने लोगों से वादा किया कि वह आने वाले समय में पत्थलगांव विधानसभा क्षेत्र में विकास के नए आयाम स्थापित किए जाएंगे जो पूरे प्रदेश के लिए एक नया कीर्तिमान होगा। उन्होंने कहा कि उन्हें जो दायित्व मुझे क्षेत्र के जनता ने दिया जाएगा उसे वह पूरी ईमानदारी से निभायेगी। उन्होंने लोगों से वादा किया कि वे पूरे समर्पण के साथ प्रदेश के साथ-साथ अपनी विधानसभा के विकास कार्य को आगे बढ़ाएंगे। नई जिम्मेदारी मिलने के बाद इस कार्य को और अधिक निष्ठा और ईमानदारी से आगे बढ़ेंगे। क्षेत्र के सभी भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं का भी आभार है कि आज मैं यहां तक पहुंची हूं। 

उन्होंने कहा, ''पहले कभी नहीं सोचा था, उन्हें इतनी बड़ी जिम्मेदारी दी जाएगी। उनके आगमन पर पार्टी के वरिष्ठ नेताओं व कार्यकर्ताओं, युवा मोर्चा के अलावा महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने उनका गर्म जोशी से स्वागत किया। सुरक्षा के दृष्टि से पुलिस बल भी मुस्तैद रही। 


Top Post Ad


 

Below Post Ad

Ads Bottom