छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित सिविल जज परीक्षा का रिजल्ट जारी, टॉप 10 में 9 बेटियों ने बनाई जगह, रायपुर की ईशानी अवधिया बनी टॉपर

Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित सिविल जज परीक्षा का रिजल्ट जारी, टॉप 10 में 9 बेटियों ने बनाई जगह, रायपुर की ईशानी अवधिया बनी टॉपर

छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित सिविल जज परीक्षा का रिजल्ट जारी, टॉप 10 में 9 बेटियों ने बनाई जगह, रायपुर की ईशानी अवधिया बनी टॉपर



रायपुर। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग द्वारा सिविल जज के 48 पदों के लिए परीक्षा आयोजित की गई थी। प्री व मेंस परीक्षा फिर इंटरव्यू के बाद गुरुवार को इसका रिजल्ट जारी किया गया है।

बता दे कि इसके लिए 2 से 11 जनवरी तक साक्षात्कार का आयोजन किया गया। इंटरव्यू के आखिरी दिन यानी गुरुवार शाम को छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग की ओर से चयन सूची जारी कर दी गई। अब 48 पदों के अनुसार सभी 48 पदों के लिए चयन सूची जारी की गई है। पीएससी की वेबसाइट psc.cg.gov.in पर रिजल्ट जारी किए गए हैं। दरअसल, सिविल जज के कुल 48 पदों पर भर्ती के लिए दिसंबर 2022 में वैकेंसी निकली थी। 2023 में इसके लिए प्रारं​भिक परीक्षा और मुख्य परीक्षा आयोजित की गई थी। इंटरव्यू में कुल पद से तीन गुणा यानी 144 उम्मीदवारों को चिंहित किया गया था। लेकिन वर्गवार, उपवर्गवार अर्हता अभ्य​िर्थयों की उपलब्धता के आधार पर 152 को साक्षात्कार के लिए बुलाया गया।

साक्षात्कार के बाद जारी 48 सिविल जजों की में सूची में रायपुर के डीडी नगर की रहने वाली ईशानी अवधिया ने पहला स्थान हासिल किया है। वही सरगुजा संभाग के अम्बिकापुर निवासी हिमांशी सराफ ने 6 वा रैंक हासिल किया है। इस बार के सिविल जज परीक्षा परिणाम के टॉप टेन में 9 बेटियों ने बड़ी कामयाबी हासिल की है। चाणक्य ला एकेडमी के नितिन कुमार नामदेव ने बताया कि 48 पदों के लिए जून में परीक्षा ली गई थी। परीक्षा परिणाम अगस्त महीने में जारी किए गए थे।

इन्होंने टाप टेन में बनाई जगह

1. ईशानी अवधिया

2. अर्पित गुप्ता

3. मानसी बिष्ट

4. मुस्कान शर्मा

5. पारुल साई

6. हिमांशी सराफ

7. मिनी ठाकुर

8. रिद्धी बुरड़

9. श्रुति साहू

10. रिया चक्रवर्ती







Top Post Ad


 

Below Post Ad

Ads Bottom