साइकिल सवार को बाइक सवारो ने मारी टक्कर साइकिल सवार की व्यक्ति की घटनास्थल पर मौत
पत्थलगांव। पत्थलगांव थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम केराकछार चौक के समीप एक साइकिल सवार को बाइक सवारों ने पीछे से टक्कर मार दी। इस घटना में सायकल पर सवार अपने घर जा रहे हैं व्यक्ति की घटनास्थल पर मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मृतक मछली विक्रय का व्यवसाय करता था। घटना की जानकारी मिलने के बाद घायलों को 108 की मदद से पत्थलगांव के सिविल अस्पताल लाया गया है। वही मृतक के परिजनों ने शव की उठाने से मना कर दिया और पुलिस के आने के बाद ही शव को उठाने की बात कही।
मिली जानकारी के अनुसार खारढोढ़ी निवासी तीन युवक अपनी दो पहिया वाहन क्रमांक सीजी 14 एम आर 0720 में सवार होकर खारढोडी से गोर्रापारा कहीं पूजा करने जा रहे थे। तभी केराकछार चौक से पहले कुछ दूरी पर ही फुलेता बाजार से अपने घर जा रहे साइकिल सवार लक्ष्मण राम को पीछे से टक्कर मार दी जिससे साइकिल सवार लक्ष्मण की मौत हो गई। बताया जा रहा है की बाइक में तीन लोग सवार थे जिसमें दो को 108 की मदद से सिविल अस्पताल लाया गया है वही एक वहां से भाग खड़ा हुआ। घटना के बाद मृतक के परिजन पुलिस आने का इंतजार कर रहे है। घायलों का पत्थलगांव के सिविल अस्पताल में इलाज जारी है।