अज्ञात वाहन की ठोकर से अज्ञात महिला हुई बुरी तरह से घायल, 108 की मदद से लाया गया पत्थलगांव सिविल अस्पताल, नही हो पाई कोई पहचान

Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

अज्ञात वाहन की ठोकर से अज्ञात महिला हुई बुरी तरह से घायल, 108 की मदद से लाया गया पत्थलगांव सिविल अस्पताल, नही हो पाई कोई पहचान

अज्ञात वाहन की ठोकर से अज्ञात महिला हुई बुरी तरह से घायल, 108 की मदद से लाया गया पत्थलगांव सिविल अस्पताल, नही हो पाई कोई पहचान




पत्थलगांव। पत्थलगांव रायगढ़ रोड में नंदनझरिया सेन्ट्रल पॉइन्ट के समीप आज तड़के 4 से 5 बजे अज्ञात वाहन की टक्कर से एक अज्ञात महिला बुरी तरह से घायल हो गई है, इस घटना में महिला का दायां पैर बुरी तरह से फट गया है । 108 में कार्यरत मनोज गुप्ता ने बताया कि सुबह उनके पास सूचना मिली कि कोई महिला का एक्सीडेंट हो गया है। घटना देखने से ऐसा लग रहा मानो की 2से 3 घण्टे पूर्व किसी वाहन ने इसे कुचल दिया है। इस महिला का खून भी सुख गया है। मौके पर पहुंची एम्बुलेंस 108 से महिला को पत्थलगांव के सिविल अस्पताल ले आया गया है । मनोज ने बताया कि महिला कौन है कहां की बता नही पा रही है, टूटे फूटे शब्दो मे गोढ़ी-दिवानपुर जैसा समझ मे आ रहा है। घटना में इसका दांया पैर ऊपर तक फट गया है। खबर लिखे जाने तक महिला कोन है कहाँ की है अभी सही तरीके से पता नही चल पाया है। फिरहाल उसे अस्पताल में भर्ती कर इलाज किया जा रहा है।

बताया जा रहा है कि इलाज के दौरान इस महिला की मौत हो गई है परंतु अभी तक इसकी शिनाख्त नहीं हो पाई है कि महिला कौन है कहां की है।


Top Post Ad


 

Below Post Ad

Ads Bottom