मेहमानी के अपने घर जा रहे युवक को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, हादसे में युवा की मौत, पत्थलगांव पुलिस मर्ग कायम कर छानबीन में जुटी

Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

मेहमानी के अपने घर जा रहे युवक को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, हादसे में युवा की मौत, पत्थलगांव पुलिस मर्ग कायम कर छानबीन में जुटी

मेहमानी के अपने घर जा रहे युवक को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, हादसे  में युवा की मौत, पत्थलगांव पुलिस मर्ग कायम कर छानबीन में जुटी





पत्थलगांव थानाक्षेत्र में एक बाइक सवार युवक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। घटना गुरुवार रात की है। हादसे में गंभीर रूप से घायल युवक को इलाज के लिए 108 के माध्यम से पत्थलगांव सिविल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डाक्टरों ने इलाज के दौरान उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मर्ग कायम कर छानबीन शुरू कर दी है। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार 25 जनवरी गुरुवार को मृतक सोनसाय मांझी पिता अमर सिंह उम्र 27 वर्ष निवासी इंजको डोंगिडरहा जो अपने परिजन के घर किसी कार्यवस अपने भाईयों के साथ अलग अलग बाइक में दिवानपुर आआया हुवा था। रात्रि करीब 10.30 बजे वह खाना खाकर अपने tvs लूना में घर के लिये अकेले निकल गया। भाटामुड़ा जग्गी राइस मिल के पास nh43 पर अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक को ठोकर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। राहगीरों की सूचना पाकर उसके परिजनो ने उसे उपचार के लिए एंबुलेंस से पत्थलगांव के सिविल अस्पताल पहुंचाया। वहां डाक्टर ने इलाज के दौरान उसे मृत घोषित कर दिया। वही पत्थलगांव पुलिस शव का पोस्टमार्टम करवाकर आगे की कार्रवाई में जुटी है। 





Top Post Ad


 

Below Post Ad

Ads Bottom