पत्थलगांव पुलिस के कर्मचारियों ने पेश की मानवता, बेपरिवार मृतक के शव को नगरपंचायत के सहयोग से कराया अंतिम संस्कार

Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

पत्थलगांव पुलिस के कर्मचारियों ने पेश की मानवता, बेपरिवार मृतक के शव को नगरपंचायत के सहयोग से कराया अंतिम संस्कार

पत्थलगांव पुलिस के कर्मचारियों ने पेश की मानवता, बेपरिवार मृतक के शव को नगरपंचायत के सहयोग से कराया अंतिम संस्कार





पत्थलगांव। पत्थलगांव पुलिसकर्मियों ने मानवता पेश करते हुए एक बेपरिवार व्यक्ति के मौत होने पर उसके शव को नगरपंचायत के कर्मचारियों एवम अस्पताल के कर्मचारियों के साथ मिलकर ससम्मान रीति रिवाज के साथ कफ़न ओढ़ा अंतिम संस्कार कराया।

जानकारी के अनुसार पत्थलगांव बस स्टैंड स्थित मृतक शेर सिंह उर्फ शेरू पिता बच्चा सिंह उम्र लगभग 45 साल निवासी ग्राम रतनपुर थाना कापु उसके कोई भी परिजन नहीं है। लगभग 20 वर्षों से पत्थलगांव बस स्टैंड में सोहन सिंह के होटल में मिस्त्री का काम करता था। जिसका लगभग 01 माह पूर्व से बाया पैर में इंफेक्शन होने से तबीयत खराब रहता था।  जिसे 3 दिन पूर्व 8 फरवरी को शासकीय अस्पताल में पुलिस द्वारा 108 एंबुलेंस की मदद से एडमिट कराया गया था। जो कल दिनांक 10 फरवरी 2024 को रात में मृत्यु हो गया।जिसे शवगृह में रखा गया था। लेकिन पतासाजी करने पर उसकी शिनाख्त के लिए कोई नहीं पहुंचा, इस कारण मृतक व्यक्ति की आज पुलिसकर्मियों ने रविवार को अंतिम संस्कार करवा दिया। पुलिस के इस सराहनीय काम के प्रकाश में आने के बाद कई लोग इस कार्य मे जुड़े कर्मचारियों की प्रशंसा करते नजर आये। पत्थलगांव पुलिस के कर्मचारियों में प्रधान आरक्षक सुभाष नायक आरक्षक भवानीलाल कहरा द्वारा पुलिस की मानवीय छवि का परिचय देते हुए नगरपंचायत के सहयोग से इस मृतक के शव के अंतिम संस्कार के लिए व्यवस्था कराकर शव को पूरे विधि-विधान से मुक्तिधाम में शव का अंतिम संस्कार किया गया।


 



 


Top Post Ad


 

Below Post Ad

Ads Bottom