टाइटेनिक जहाज के सबसे अमीर यात्री की मिली एक सोने के घड़ी की हुई नीलामी, 12 करोड़ से ऊपर बिकी घड़ी, विश्व रिकार्ड टूटने की बात आई सामने.....

Breaking Posts

6/trending/recent

Hot Widget

Type Here to Get Search Results !

Ads

Footer Copyright

टाइटेनिक जहाज के सबसे अमीर यात्री की मिली एक सोने के घड़ी की हुई नीलामी, 12 करोड़ से ऊपर बिकी घड़ी, विश्व रिकार्ड टूटने की बात आई सामने.....

टाइटेनिक जहाज के सबसे अमीर यात्री की मिली एक सोने के घड़ी की हुई नीलामी, 12 करोड़ से ऊपर बिकी घड़ी, विश्व रिकार्ड टूटने की बात आई सामने.....





एजेंसी:-

टाइटैनिक से जुड़ी जब भी कोई जानकारी सामने आती है तो हर कोई उसे जानने को उत्सुक हो जाता है। अब इस जहाज के सबसे अमीर यात्री की मिली एक सोने की घड़ी से जुड़ी खबर सामने आई है। दरअसल, घड़ी को नीलाम किया गया है, जिसकी कीमत जानकार आपको भरोसा नहीं होगा। घड़ी को रिकॉर्ड 1.1 मिलियन डॉलर में नीलाम कर दिया गया है। टाइटैनिक पर सवार सबसे धनी यात्री की सोने की पॉकेट घड़ी 1.1 मिलियन डॉलर में बेची गई । नीलामीकर्ता एंड्रयू एल्ड्रिज ने कुल बिक्री को "विश्व रिकॉर्ड" बताया है। BBC न्यूज के मुताबिक बिजनेसमैन जॉन जेकब ऐस्टर की यह घड़ी करों और शुल्कों के बाद ऐसा माना जाता है कि यह पॉकेट घड़ी सबसे महंगी होगी, जिसकी कीमत 1175000 मिलियन पाउंड यानी 12,38,00,000 रुपये होगी। इसी वजह से विश्व रिकॉर्ड बताया जा रहा है।

बता दें कि टाइटैनिक पर सवार सबसे धनी यात्री की सोने की पॉकेट घड़ी टाइटैनिक की यात्रा से जुड़ी सबसे यादगार वस्तु थी। इसकी बिक्री का एक नया रिकॉर्ड स्थापित किया गया। बीबीसी की एक रिपोर्ट के अनुसार 14 कैरेट सोने की वाल्थम पॉकेट घड़ी, व्यवसायी जॉन जैकब एस्टोर IV की थी, जिनकी 1912 में 47 वर्ष की आयु में जहाज हादसे में मौत हो गई थी। शनिवार को एक नीलामी के दौरान अमेरिका में हेनरी एल्ड्रिज एंड सन, डेविजेस, विल्टशायर में एक निजी संग्रहकर्ता ने इस घड़ी को खरीद लिया। "एस्टोर को आर.एम.एस. टाइटैनिक के सबसे अमीर यात्री के रूप में जाना जाता है और उस समय उन्हें दुनिया के सबसे अमीर लोगों में से एक माना जाता था, उनकी कुल संपत्ति लगभग $87 मिलियन (आज के कई अरब डॉलर के बराबर)" थी। इंग्लैड में घड़ी को 11.7 लाख पाउंड यानी 14.6 लाख डॉलर में नीलाम की गई। नीलामीकर्ता हेनरी एल्ड्रिज एंड सन ने कहा कि 1912 के जहाज आपदा से जुड़ी किसी वस्तु के लिए यह एक रिकॉर्ड राशि थी।


टाइटैनिक के डूबने के कई दिनों बाद एस्टोर के शव के साथ मिली थी सोने की घड़ी

टाइटैनिक के डूबने के कई दिनों बाद जब एस्टोर के अवशेष बरामद किए गए थे, तब जेजेए के शुरुआती अक्षरों से उकेरी गई घड़ी एस्टोर के शरीर के साथ पाई गई थी। उनके पास एक हीरे की अंगूठी, सोने और हीरे के कफ़लिंक भी पाए गए। जॉन जैकब एस्टोर IV के कफ़लिंक और टाइटैनिक के प्रथम श्रेणी आवास की योजना भी नीलामी की पेशकश पर थी। एस्टोर उन लगभग 1,500 लोगों में से एक थे, जिनकी 15 अप्रैल, 1912 को एक हिमखंड से टकराने के बाद टाइटैनिक के डूबने से मौत हो गई थी। इस हादसे में उनकी गर्भवती पत्नी मेडेलीन बच गईं थीं। नवंबर में, टाइटैनिक के प्रथम श्रेणी रेस्तरां का एक दुर्लभ मेनू 1912 की त्रासदी में मारे गए एक अन्य व्यक्ति की पॉकेट घड़ी के साथ नीलामी में बेचा गया। मेनू लगभग $101,600 में बिका। रूसी आप्रवासी सिनाई कांटोर से बरामद पॉकेट घड़ी लगभग 118,700 डॉलर में बिकी।

रिपोर्ट के मुताबिक, इस घड़ी के साथ जॉन के गोल्ड कफलिंक्स भी मौजूद हैं। इसे अमेरिका के एक प्राइवेट कलेक्टर हेनरी ऐल्ड्रिज एंड संस ने खरीदा। इससे पहले टाइटैनिक जहाज के डूबते वक्त घबराए पैसेंजर्स को शांत करने के लिए जो वॉयलिन बजाया गया था, उसे साल 2013 में नीलाम किया गया था। नीलामी शुरू होने के 10 मिनट के अंदर यह वॉयलिन साढ़े 9 करोड़ रुपए में बिका था।

'टाइटैनिक से 2200 लोगों की कहानियां जुड़ीं'

नीलामकर्ता एंड्र्यू ने कहा, "ये ऑक्शन इस बात के सबूत हैं कि बिकने वाला सामना कितना अनोखा है। साथ ही ये दिखाता है कि लोग आज भी टाइटैनिक की कहानी को लेकर उत्साहित रहते हैं। 112 साल पहले जो जहाज डूब गया, उसकी बातें आज भी होती हैं। इस जहाज के डूबने से उन 2200 लोगों की कहानियां भी जुड़ी हैं, जो इस पर सवार थे।"




Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Ads Bottom