छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में बड़ा हादसा, कर्मचारियों को लेकर भिलाई लौट रही बस गिरी 50 फीट गड्ढे में, 11 लोगों की मौत 40 से अधिक घायल.....

Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में बड़ा हादसा, कर्मचारियों को लेकर भिलाई लौट रही बस गिरी 50 फीट गड्ढे में, 11 लोगों की मौत 40 से अधिक घायल.....

छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में बड़ा हादसा, कर्मचारियों को लेकर भिलाई लौट रही बस गिरी 50 फीट गड्ढे में, 11 लोगों की मौत 40 से अधिक घायल.....




छत्तीसगढ़ के दुर्ग में बड़ा हादसा हो गया। केडिया डिस्टलरी के 50 कर्मचारियों को लेकर कुम्हारी से भिलाई लौट रही बस मंगलवार रात नौ बजे के आसपास खदान में गिरी और पलट गई। बताया जा रहा है कि हादसे में 11 लोगों की मौत हो गई। कई अन्य घायल हो गए हैं। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भी अपने x एकाउंट में हादसे पर शोक जताया है। और समुचित ईलाज करने की बात कही है।

बताया जा रहा है कि बस में 50 से अधिक लोग सवार थे। हादसे की सूचना मिलते ही एसडीआरएफ और पुलिस की टीम मौके पह पहुंची और घटनास्थल पर बचाव कार्य शुरू किया है। घटना स्थल पर अभी भी राहत और बचाव कार्य चल रहा हैं,  बचाव कार्य में दो क्रेन को लगाया गया है और लोगों को निकाला जा रहा है। घायलों की स्थिति को देखते हुए मौत के आंकड़े बढ़ने की संभावना जताई जा रही है।


Top Post Ad


 

Below Post Ad

Ads Bottom