लैलूंगा नगर में घुसा जंगली नर हाथी, नगर में मची अफरा तफरी, हो रहा वीडियो वायरल.......

Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

लैलूंगा नगर में घुसा जंगली नर हाथी, नगर में मची अफरा तफरी, हो रहा वीडियो वायरल.......

लैलूंगा नगर में घुसा जंगली नर हाथी, नगर में मची अफरा तफरी, घर के छतों में चढ़कर डरे सहमे लोग, हो रहा वीडियो वायरल.......



कल 6 अप्रैल को शनिवार की रात लगभग 8.30 से 9 बजे के दरमियान रायगढ़ जिले के लैलूंगा नगर में अचानक एक जंगली नर हाथी के घुस आने से चारों ओर अफरा-तफरी मच गई। अचानक नगर में जंगली हाथी को देख लोग कुछ समझ नही पाये। लोग अपनी जान बचाने इधर-उधर भागते व अपने घरो के छतों पर चढ कर बचते दिखाई दिये। हालांकि हाथी के प्रवेश के दौरान लगभग आधा घंटा नगर के आसपास रहा परन्तु कोई जनहानि या समानों को नुकसान नही पहुंचाया है। बताया जा रहा है कि यह नर हाथी अकेले ही जंगल मे विचरण कर रहा है, और यह हाथी खाडामाचा ,पीठाआमा होते हुए लैलूंगा रेंज निकल गया था। जानकारी के अनुसार हाथी रात में लैलूंगा से रुडुकेला बस्ती होते हुवे जामझोर के आसपास के जंगल मे होना बताया जा रहा है। वन विभाग ने ग्रामीणों से अपील की है कि हाथी प्रभावित ग्राम - सुरंगपानी ,खाडामाचा, पीठाआमा,राजाआमा, समस्त ग्रामीणों को सूचित किया जाता है कि रात्री में अकेले न घुमे । दल से बिछड़ा हाथी या अकेले रहने वाला हाथी अधिक खतरनाक होता है।



   


               

Top Post Ad


 

Below Post Ad

Ads Bottom