छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद से निपटने के लिए केंद्र और राज्य सरकार कर रही व्यापक स्तर पर तैयारी, सीजी पुलिस को मिलेगी जल्द आधुनिक हथियार, टेंडर जारी

Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद से निपटने के लिए केंद्र और राज्य सरकार कर रही व्यापक स्तर पर तैयारी, सीजी पुलिस को मिलेगी जल्द आधुनिक हथियार, टेंडर जारी

छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद से निपटने के लिए केंद्र और राज्य सरकार कर रही व्यापक स्तर पर तैयारी, सीजी पुलिस को मिलेगी जल्द आधुनिक हथियार, टेंडर जारी



रायपुर। शांति व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने और नक्सलियों पर प्रभावी तरीके से अंकुश लगाने के लिए सरकार छत्तीसगढ़ पुलिस को अत्याधुनिक हथियारों से लैस करने जा रही है। इसी क्रम में छत्तीसगढ़ पुलिस आधुनिक हथियार खरीदने जा रही है। इसमें 60 सायलेंसर वाली एके-47, इलेक्ट्रॉनिक फायरिंग वेपन, नाइट विजन ​डिवाइस और टेलीस्कोप शामिल हैं। दो माह के भीतर राज्य के सशस्त्र बलों को इन हथियारों से लैस कर दिया जाएगा। खरीदी के लिए बुधवार को ग्लोबल टेंडर जारी किया गया। पिछले साल भी हथियार खरीदने के लिए टेंडर निकाला गया था, लेकिन अचानक रद्द कर दिया गया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इजराइल से 2019 तक छत्तीसगढ़ में काफी हथियार खरीदे गए। लेकिन अब केंद्र सरकार ने रूस के साथ नया अनुबंध किया है।

बता दें कि छत्तीसगढ़ पुलिस के लिए यह खुशखबरी की बात है। नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में अपनी पकड़ मजबूत करने के लिए पुलिस योजना बना रही है। हाल ही में हथियारों की खरीदी के लिए टेंडर निकाला गया है। जिस रायफल के लिए टेंडर निकाला गया है, उसकी खासियत यह है कि इसकी गोली बेहद साइलेंट तरीके से चलती है। यह एक सेकेंड में 10 और एक मिनट में 600 गोलियां फायर करती है। इसकी गोलियां 780 मीटर प्रति सेकेंड की गति से चलती हैं और इसकी रेंज 700 मीटर तक है। स्नाइपर राइफलें घातक हथियार हैं जो पुलिस को दूर से दुश्मनों पर सटीक निशाना लगाने में मदद करती हैं। वर्तमान में, सेना और विशेष बल इन राइफलों का उपयोग करते हैं। पुलिस को इन राइफलों का उपयोग करने के लिए विशेष प्रशिक्षण की आवश्यकता होगी।


Top Post Ad


 

Below Post Ad

Ads Bottom