Upsc में एक शख्स का 12 अटेम्प्ट के बाद फाइनल सेलेक्शन न होना बन गया चर्चा का विषय, असफल होने के बाद भी मुस्कराते रहने और पॉजिटिव एटीट्यूड की कर रहे सराहना

Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

Upsc में एक शख्स का 12 अटेम्प्ट के बाद फाइनल सेलेक्शन न होना बन गया चर्चा का विषय, असफल होने के बाद भी मुस्कराते रहने और पॉजिटिव एटीट्यूड की कर रहे सराहना

Upsc में एक शख्स का 12 अटेम्प्ट के बाद फाइनल सेलेक्शन न होना बन गया चर्चा का विषय, असफल होने के बाद भी मुस्कराते रहने और पॉजिटिव एटीट्यूड की कर रहे सराहना 

सोशल मीडिया यूजर प्यार और हिम्मत के जरिये दे रहे रिएक्शन


एजेंसी:-

यूपीएससी की अनगिनत सफलता की कहानियां आपने पढ़ी और सुनी होंगी। यह कहानियां उन लोगों की होती हैं, जो परीक्षा क्लियर कर आईएएस बन जाते हैं। लेकिन आपको उन लोगों की कहानियां भी जाननी चाहिए, जो कई प्रयासों के बाद भी कुछ ही अंतर से सेलेक्शन से वंचित रह जाते हैं। लेकिन अपना हौसला नहीं खोते और फिर से तैयारियों में लग जाते हैं। कहते है न कि जिंदगी का संघर्ष आपको जीने की ताकत देता है। मुख में मुस्कान बिखेरता है। जीवन की संतुष्टि के लिए मेहनत और संघर्ष सबसे आवश्यक होते हैं। आप कुछ भी कर लें, बिना संघर्ष के आपके जीवन की नैय्या को  किनारा नहीं मिलने वाला। जब जीवन का सबसे मूल्यवान सच संघर्ष ही है। ऐसे ही एक शख्स के बारे में हम आपको बताने जा रहे हैं, जो 12 अटेम्प्ट, 7 मेन्स, 5 इंटरव्यू, फिर भी सेलेक्शन से वंचित रह गये। सोशल मीडिया यूजर इस यूपीएससी एस्पिरेंट के असफल होने के बाद भी मुस्कराते रहने और पॉजिटिव एटीट्यूड की सराहना कर रहे हैं।

संघ लोक सेवा आयोग की परीक्षा भारत की सबसे प्रतिष्ठित परीक्षाओं में से एक है और हर साल देश भर में लाखों लोग इसमें भाग लेते हैं। यह देश की सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक मानी जाती है। यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा उत्तीर्ण करना भारत में कई लोगों के लिए एक प्रतिष्ठित लक्ष्य बना हुआ है। 

संघ लोक सेवा आयोग ने यूपीएससी सीएसई 2023 के नतीजे जारी कर दिए हैं। आयोग ने 1016 चयनित उम्मीदवारों के नाम की सिफारिश केंद्र सरकार की सेवाओं के लिए की है। हालांकि 355 उम्मीदवारों का प्रोविजनल रिजल्ट जारी किया गया है। इन उम्मीदवारों का वेरीफिकेशन पेंडिंग है। बता दें कि यूपीएससी सिविल सेवा मुख्य परीक्षा 2023 का आयोजन 15 से 24 सितंबर 2023 को किया गया था। इस परीक्षा में लखनऊ के आदित्य श्रीवास्तव ने टॉप किया है। सिविल सेवा परीक्षा में फाइनल सेलेक्शन न पाने वाले अभ्यर्थियों की संख्या हजारों में है। रिजल्ट की घोषणा के बाद से ही सोशल मीडिया हैंडर एक्स पर यूपीएससी ट्रेंड कर रहा है। इस कड़ी में टॉपर्स की बधाईयों से ज्यादा एक असफल यूजर का ट्वीट तेजी से वायरल हो रहा है। ट्वीट में लिखा है 12 अटेंप्ट, 7 मेन्स, 5 इंटरव्यू, नो सेलेक्शन... शायद जिंदगी का दूसरा नाम ही संघर्ष हैं।



इंजीनियरिंग स्नातक कुणाल आर विरुलकर ने एक्स पर लिखा, "12 प्रयास, 7 मुख्य, 5 साक्षात्कार, कोई चयन नहीं, शायद जिंदगी का दूसरा नाम ही संघर्ष है।" उन्होंने दिल्ली में यूपीएससी मुख्यालय के बाहर की अपनी एक तस्वीर भी साझा की। निराशा भरे इस ट्वीट को यूजर्स लगातार री-ट्वीट कर रहे हैं। ट्वीट पर एक शख्स ने कमेंट किया है कि कोई नहीं हम आपके साथ हैं। तो वहीं, कई लोग पॉजीटिव रहने की सलाह दे रहे हैं। एक और यूजर ने लिखा कि आप इससे कहीं अधिक के पात्र हैं, मैं यह नहीं कहूंगा कि कोशिश करते रहो और एक दिन चीजें बदल जाएंगी, क्योंकि 5 बार इंटरव्यू देना ही दर्शाता है कि आपने परीक्षा में सफलता हासिल कर ली है। अब समय आ गया है कि अपनी क्षमताओं को किसी और चीज़ में लगाया जाए जो समाज को बहुत कुछ दे सकें। श्रींकाला मौर्य यूजर ने लिखा कि कोई बात नहीं भैया आप डटे रहें, बहुत कम लोगों में इतनी हिम्मत होती है। एक यूजर ने लिखा "संघर्ष पथ में जो भी मिला- ये भी सही वो भी सही." वहीं एक अन्य ने लिखा "जिंदगी बची कहां है, सारी एटेम्पट में निकल गई." वहीं, एक और यूजर ने लिखा, "संघर्ष करते रहिए, हमें आप पर गर्व है।"


Top Post Ad


 

Below Post Ad

Ads Bottom