लोकसभा चुनाव 2024 में 10 राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश की 93 लोकसभा सीटों पर हुई 67.93% वोटिंग

Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

लोकसभा चुनाव 2024 में 10 राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश की 93 लोकसभा सीटों पर हुई 67.93% वोटिंग

लोकसभा चुनाव 2024 में 10 राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश की 93 लोकसभा सीटों पर हुई 67.93% वोटिंग

असम में सबसे ज्यादा 81.71% वोट, उत्तर प्रदेश में सबसे कम 57% लोगों ने किया मतदान

छत्तीसगढ़ में शाम 5 बजे तक के आंकड़ों के मुताबिक कुल  66.87%  हुई वोटिंग, सरगुजा व रायगढ़ में सर्वाधिक वोटिंग, न्यायधानी में सबसे कम वोटिंग



लोकसभा चुनाव 2024 में 10 राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश की 93 लोकसभा सीटों पर मंगलवार 7 मई को 67.93% वोटिंग हुई। ये आंकड़े बुधवार शाम 5 बजे तक के हैं। इन आंकड़ों में कुछ इजाफा हो सकता है। चुनाव आयोग के वोटर टर्नआउट ऐप के मुताबिक, 'असम में सबसे ज्यादा 81.71% वोट डाले गए। जबकि, उत्तर प्रदेश में सबसे कम 57% लोगों ने मतदान किया।

वहीं, पश्चिम बंगाल में मुर्शिदाबाद के भाजपा कैंडिडेट और TMC समर्थक के बीच झड़प हुई है। यूपी के संभल में पुलिस ने लोगों पर लाठीचार्ज किया। इसमें कुछ लोग घायल हो गए। बिहार में वोटिंग के दौरान पीठासीन अधिकारी और होमगार्ड जवान की मौत हो गई है। छत्तीसगढ़ के जशपुर में मतदान करने पहुंचे एक बुजुर्ग वोटर की मौत हो गई। सरगुजा और रायगढ़ लोकसभा क्षेत्रों में मतदान केंद्र में मतदाताओं पर मधुमक्खियों ने हमला कर दिया। इस घटना में कुल 13 ग्रामीण घायल हो गए।  लोकसभा चुनाव 7 फेज में हो रहे हैं। पहले पहले फेज में 66.14% और दूसरे फेज में 66.71% वोटिंग हुई थी। अब 13 मई, 20 मई, 25 मई और एक जून को मतदान होगा। रिजल्ट 4 जून को आएंगे।

छत्‍तीसगढ़ की 7 समेत देश के अन्य राज्‍यों की 93 सीटों पर वोट डाले गए। सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक मतदान हुआ। प्रदेश की जनता ने कुल 168 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला किया है। इस दौरान मौसम ने भी साथ दिया इसके बावजूद छत्‍तीगसढ़ के शहरी क्षेत्रों में वोटर घरों से नहीं निकले। इसकी वजह से राज्‍य में 2019 की तुलना में मतदान का प्रतिशत कम हो गया। लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में छत्तीसगढ़ की 7 सीटों रायपुर, बिलासपुर, कोरबा, रायगढ़, दुर्ग, जांजगीर-चांपा और सरगुजा के लिए मतदान हो चुका है। अधिकारियों ने बताया कि राज्य की अंतिम चरण में सात सीट पर शाम पांच बजे तक 66.87 फीसदी मतदाताओं ने मतदान किया है। अधिकारी ने बताया कि कोरबा सीट में 70.60 फीसदी, जांजगीर-चांपा में 62.44 फीसदी, दुर्ग में 67.33 फीसदी, बिलासपुर में 60.05 फीसदी, रायगढ़ में 75.84 फीसदी, रायपुर में 61.25 फीसदी और सरगुजा में 74.17 फीसदी मतदाताओं ने वोट डाला।

राजनीतिक प्रेक्षकों के अनुसार इन चारों नेता में किसी की भी जीत हुई तो अगले छह महीने के भीतर छत्तीसगढ़ विधानसभा में उप चुनाव की संभावना प्रबल है। कई सीटों पर दिग्गजों की दांव साख पर है। इनमें रायपुर लोकसभा क्षेत्र में मंत्री व वर्तमान विधायक बृजमोहन अग्रवाल भाजपा की टिकट पर चुनावी मैदान में हैं। इसी तरह कांग्रेस की ओर तीन प्रत्याशी वर्तमान में विधायक हैं। इनमें पूर्व मुख्यमंत्री व पाटन के विधायक भूपेश बघेल राजनांदगांव लोकसभा सीट, बस्तर सीट पर पूर्व मंत्री व कोंटा के कांग्रेस विधायक कवासी लखमा और भिलाई के कांग्रेस विधायक देवेंद्र कुमार यादव बिलासपुर लोकसभा क्षेत्र से चुनावी मैदान में हैं। इनका राजनीतिक भविष्य ईवीएम में कैद हो चुका है।


Top Post Ad


 

Below Post Ad

Ads Bottom