26 जून यानी आज से शुरू हो रहा शैक्षणिक नया सत्र, मुख्यमंत्री साय ने दी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं

Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

26 जून यानी आज से शुरू हो रहा शैक्षणिक नया सत्र, मुख्यमंत्री साय ने दी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं

26 जून यानी आज से शुरू हो रहा नया शैक्षणिक सत्र, मुख्यमंत्री साय ने दी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं

शिक्षकों को भी संदेश छत्तीसगढ़ अपनी नई पीढ़ी को आपको सौंप रहा है, बच्चों को जिम्मेदारी निभाने के लिए करें तैयार



रायपुर। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने नए शैक्षणिक सत्र के आरंभ के अवसर पर विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दी है। अपने शुभकामना संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी बच्चे मन लगाकर पढ़ाई करें और अपने परिवार का और पूरे छत्तीसगढ़ का नाम रौशन करें। मुख्यमंत्री ने विशेष रूप से नव प्रवेशी बच्चों को शुभकामनाएं दी, जो पहली बार अक्षर ज्ञान करेंगे। मुख्यमंत्री ने इस मौके पर शिक्षकों को भी संदेश दिया। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ अपनी नई पीढ़ी को आपको सौंप रहा है। आप इन्हें शिक्षा प्रदान कर, संस्कारित कर, विकसित छत्तीसगढ़ की जिम्मेदारी निभाने के लिए तैयार करें।

    उल्लेखनीय है कि 18 जून से नए सत्र का आरंभ करने के आदेश दिए गए थे, लेकिन भीषण गर्मी के चलते इसे स्थगित करते हुए मुख्यमंत्री श्री साय के आदेशानुसार नया सत्र 26 जून से आरंभ करने का निर्णय लिया गया।

Top Post Ad


 

Below Post Ad

Ads Bottom