कांग्रेस के शासनकाल में लगाए गए इमरजेंसी के विरोध में भाजपा मनायेगी आज पूरे प्रदेश में काला दिवस

Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

कांग्रेस के शासनकाल में लगाए गए इमरजेंसी के विरोध में भाजपा मनायेगी आज पूरे प्रदेश में काला दिवस

कांग्रेस के शासनकाल में लगाए गए इमरजेंसी के विरोध में भाजपा मनायेगी आज पूरे प्रदेश में काला दिवस



रायपुर। कांग्रेस के शासनकाल में लगाए गए इमरजेंसी के विरोध में भाजपा आज पूरे प्रदेश में काला दिवस मनाएगी। प्रदेश के सभी जनपदों में इमरजेंसी पर बनी डॉक्यूमेंट्री दिखाई जाएगी। डाक्यूमेंट्री के माध्यम से आपातकाल के हालात दिखाए जाएंगे। कार्यक्रम में भाजपा के सभी कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों को मौजूद रहने कहा गया है।

आयोजन समिति के प्रांत संयोजक सच्चिदानंद उपासने ने बताया है कि भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रीय नेतृत्व के आह्वान पर प्रदेश भाजपा सभी जिलों केंद्रों में 25 जून को आज आपातकाल का काला दिवस का आयोजन करेगी। कांग्रेस की सत्ता की लालसा के चलते तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी द्वारा जिस प्रकार न्यायालय आदेश के बाद भी प्रधानमंत्री की कुर्सी न छोड़ देश को 1975 से 1977 तक 21 माह की अवधि में आपातकाल लगा संविधान की हत्या कर विपक्ष एवं मीडिया को कुचलकर लोकतंत्र समाप्त कर तानाशाही राजतंत्र का काम किया। उस काले अध्याय को देश की जनता को स्मरण कराने भाजपा प्रतिवर्ष यह काला दिवस मनाती है।

संयोजक उपासने ने बताया कि इस वर्ष भी 25 जून को जिलास्तरीय कार्यक्रमों में विषय प्रतिपादन हेतु राजधानी रायपुर में मुख्य अतिथि के रूप में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय एवं प्रमुख प्रवक्ता लोकतंत्र सेनानी एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सच्चिदानंद उपासने होंगे। इसी तरह आज सभी जिला मुख्यालयों में कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। जिसमें मंत्रियों के अलावा विधायक और जिलाध्यक्ष मौजूद रहेंगे। अलग अलग वक्ताओं द्वारा जिला केंद्रों पर मीडिया से भी चर्चा कर आपातकाल की जादतियों को बताएंगे।



Top Post Ad


 

Below Post Ad

Ads Bottom