नरेन्द्र मोदी को लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी बधाई
छत्तीसगढ़ के सांसद तोखन साहू को केन्द्रीय मंत्री परिषद में शामिल किए जाने पर खुशी जाहिर करते हुए दी बधाई
कुल 71 मंत्रियों को पद एवं गोपनीयता की दिलाई गई शपथ, इनमें 30 कैबिनेट, 5 स्वतंत्र प्रभार और 36 राज्य मंत्री हैं शामिल
रायपुर। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी को लगातार तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने पर छत्तीसगढ़ की तीन करोड़ जनता की ओर से हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
उन्होंने अपने बधाई संदेश में कहा है कि प्रधानमंत्री श्री मोदी के कुशल एवं मजबूत नेतृत्व में एनडीए का तीसरा कार्यकाल विकसित भारत के विराट संकल्पों की सिद्धि का परिचायक बनेगा। साथ ही आने वाला समय भारत की नई उपलब्धियों की पूर्णता का साक्षी होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि डबल इंजन की सरकार से छत्तीसगढ़ के विकास को नई ऊंचाईयां मिलेगी।
मुख्यमंत्री श्री साय ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के मंत्री परिषद में शामिल सभी सदस्यों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने छत्तीसगढ़ के सांसद श्री तोखन साहू को केन्द्रीय मंत्री परिषद में शामिल किए जाने पर खुशी जाहिर करते हुए श्री साहू को बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री श्री अरूण साव और श्री विजय शर्मा, स्कूल शिक्षा मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल, कृषि मंत्री श्री रामविचार नेताम, खाद्य मंत्री श्री दयालदास बघेल, वन मंत्री श्री केदार कश्यप, उद्योग मंत्री श्री लखनलाल देवांगन, स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल, वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी, महिला बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाडे, राजस्व मंत्री श्री टंकराम वर्मा ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी सहित केन्द्रीय मंत्री परिषद में शामिल सभी सदस्यों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने छत्तीसगढ़ से प्रधानमंत्री श्री मोदी के मंत्री परिषद में शामिल बिलासपुर सांसद श्री तोखन साहू को भी बधाई और शुभकामनाएं दी।
इस बार उत्तर प्रदेश से सबसे अधिक 10 नेताओं को मंत्री बनाया गया है। बिहार से आठ, गुजरात और मध्य प्रदेश से छह-छह नेताओं को मोदी की टीम में जगह मिली है। पंजाब से सिर्फ एक चेहरे को मंत्री बनाया गया है।
उप्र से राजनाथ सिंह (कैबिनेट मंत्री), हरदीप सिंह पुरी (राज्यसभा, कैबिनेट मंत्री), जयंत चौधरी (राज्यसभा, स्वतंत्र प्रभार, राज्यमंत्री), जितिन प्रसाद (राज्य मंत्री), पंकज चौधरी (राज्य मंत्री), अनुप्रिया पटेल (राज्य मंत्री), एसपी सिंह बघेल (राज्य मंत्री), कीर्तिवर्धन सिंह (राज्य मंत्री), बीएल वर्मा (राज्य मंत्री),कमलेश पासवान (राज्य मंत्री)।
बिहार से जीतनराम मांझी (हम, कैबिनेट मंत्री), राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह (जेडीयू, कैबिनेट मंत्री), गिरिराज सिंह, (कैबिनेट मंत्री), चिराग पासवान (एलजेपी- रामविलास, कैबिनेट मंत्री), रामनाथ ठाकुर (राज्यसभा, राज्यमंत्री), नित्यानंद राय (राज्य मंत्री), सतीश दुबे (राज्यसभा, राज्य मंत्री), राजभूषण चौधरी (राज्य मंत्री)।
गुजरात से अमित शाह (कैबिनेट मंत्री), जेपी नड्डा (राज्यसभा, कैबिनेट मंत्री), सुब्रह्मण्यम जयशंकर (राज्यसभा, कैबिनेट मंत्री), मनसुख मंडाविया (कैबिनेट मंत्री), सीआर पाटिल (कैबिनेट मंत्री), नीमूबेन बमभानिया (राज्य मंत्री)।
महराष्ट्र से नितिन गडकरी (कैबिनेट मंत्री), पीयूष गोयल (कैबिनेट मंत्री), प्रताप राव जाधव (राज्यमंत्री, स्वतंत्र प्रभार), रामदास अठावले (राज्यसभा, राज्य मंत्री), रक्षा खड़से (राज्य मंत्री), मुरलीधर मोहोल (राज्य मंत्री)।
मध्यप्रदेश से शिवराज सिंह चौहान (कैबिनेट मंत्री), डॉ. वीरेंद्र कुमार (कैबिनेट मंत्री), ज्योतिरादित्य सिंधिया (कैबिनेट मंत्री), एल मुरुगन (राज्यसभा, राज्य मंत्री), दुर्गादास उइके (राज्य मंत्री), सवित्री ठाकुर (राज्य मंत्री)।
कर्नाटक से निर्मला सीतारमण (राज्यसभा, कैबिनेट मंत्री), एचडी कुमारस्वामी (जेडीएस, कैबिनेट मंत्री), प्रह्लाद जोशी (कैबिनेट मंत्री), वी सोमन्ना (राज्य मंत्री), शोभा करांदलाजे (राज्य मंत्री)।
हरियाणा से मनोहर लाल (कैबिनेट मंत्री), राव इंद्रजीत सिंह (राज्य मंत्री, स्वतंत्र प्रभार), कृष्णपाल गुर्जर (राज्य मंत्री)।
ओडिशा से धर्मेंद्र प्रधान (कैबिनेट मंत्री), जुएल ओरांव (कैबिनेट मंत्री), अश्विनी वैष्णव (राज्यसभा, कैबिनेट मंत्री)।