नक्सलियों के खिलाफ लड़ाई होगी तेज, जवानों की शहादत नहीं जाएगी बेकार :- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

नक्सलियों के खिलाफ लड़ाई होगी तेज, जवानों की शहादत नहीं जाएगी बेकार :- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

नक्सलियों के खिलाफ लड़ाई होगी तेज, जवानों की शहादत नहीं जाएगी बेकार :- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

नक्सल मुठभेड़ में घायल जवान का हौसला बुलंद, कहा - ठीक होते ही और मारूंगा

सुनते ही गर्व से भर गये मुख्यमंत्री, मां भारती के इन वीर जवानों से हमें मिलता है हौसला

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय और उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने शहीद जवान के पार्थिव शरीर को कांधा देकर गृहग्राम जशपुर के लिए किया था रवाना 








रायपुर। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय और उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने कल चौथी बटालियन माना पहुंचकर गत दिवस नारायणपुर जिले में नक्सली मुठभेड़ में अपने गृह जिले जशपुर के शहीद हुए जवान श्री नितेश एक्का के पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री ने शहीद जवान के पार्थिव शरीर को कंधा देकर ससम्मान गृह ग्राम जशपुर जिले के चिरईडांड के लिए रवाना किया।

      मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने इस मौके पर कहा कि नारायणपुर जिले के अबूझमाड़ क्षेत्र में हुए नक्सली मुठभेड़ में हमारे वीर जवान ने अपना सर्वोच्च बलिदान दिया है। हमारी सरकार बनते ही हमने नक्सलियों के खिलाफ अपनी लड़ाई तेज कर दी है और हम निर्णायक लड़ाई लड़ रहे है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारे जवानों की शहादत बेकार नहीं जाएगी और हम क्षेत्र में शांति स्थापित करने के लिए संकल्पित है।

 गौरतलब है कि एसटीएफ के शहीद आरक्षक श्री नितेश एक्का जशपुर जिले के रहने वाले थे। पिछले 12 जून को नारायणपुर जिले के फरसबेड़ा-धुरबेड़ा क्षेत्र में डीआरजी, एसटीएफ और बीएसएफ का संयुक्त बल नक्सल विरोधी अभियान के लिए रवाना हुआ था। अभियान के दौरान 15 जून को नक्सलियों ने सुरक्षा बलों पर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी और जवाबी कार्यवाही में 08 माओवादियों को मार गिराया गया। इस दौरान सुरक्षाबल के दो जवान घायल हुए और एक जवान शहीद हो गया।

          इस मौके पर विधायक श्री मोतीलाल साहू, डीजीपी श्री अशोक जुनेजा, अपर मुख्य सचिव गृह श्री मनोज कुमार पिंगुआ, एडीजी श्री प्रदीप गुप्ता, श्री हिमांशु गुप्ता, संभाग आयुक्त श्री संजय अलंग सहित वरिष्ठ पुलिस अधिकारी और शहीद जवान के परिजन मौजूद थे।


नक्सल मुठभेड़ में घायल जवान का हौसला बुलंद, कहा - ठीक होते ही और मारूंगा

वहीं नक्सलियों से मुठभेड़ में घायल एसटीएफ के जवान श्री कैलाश नेताम ने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से कहा कि ठीक होते ही और मारूंगा। अस्पताल के बिस्तर में लेटे घायल जवान की इस बुलंद आवाज ने कैप्टन विक्रम बत्रा की याद दिला दी, जिन्होंने कारगिल की लड़ाई लड़ते हुए कहा था ’ये दिल मांगे मोर’।

दरअसल मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय और उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा नारायणपुर जिले में नक्सली मुठभेड़ में घायल जवानों से मिलने राजधानी रायपुर के रामकृष्ण केयर अस्पताल पहुंचे थे। इस दौरान मुख्यमंत्री ने घायल जवानों से उनका हालचाल जाना। मुख्यमंत्री श्री साय उनसे जब घटना की जानकारी ले रहे थे तब एसटीएफ के घायल जवान श्री कैलाश नेताम ने बताया कि ठीक होते ही और मारूंगा। यह सुनते ही मुख्यमंत्री गर्व से भर गए। उन्होंने कहा कि मां भारती के इन वीर जवानों से हमें हौसला मिलता है। घायल होकर भी यह जज्बा भारत के बलिदानी वीरों की परंपरा है, जिन्होंने कभी देश को झुकने नहीं दिया। एसटीएफ के एक अन्य घायल जवान श्री लेखराम नेताम के ऑपरेशन थियेटर में होने के कारण मुख्यमंत्री उनसे  मुलाकात नहीं कर पाए, लेकिन डॉक्टरों से उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। साथ ही मुख्यमंत्री ने बीते दिनों बीजापुर में नक्सली हमले में घायल एक अन्य डीआरजी के जवान श्री लच्छु कढ़ती से भी मुलाकात कर उनका हालचाल जाना।

Top Post Ad


 

Below Post Ad

Ads Bottom