जिला पुलिस द्वारा संयुक्त कार्यवाही कर लुड़ेग कांसापारा में चल रहे जुआ के बड़े फड़ पर छापा मारकर 04 आरोपियों को किया गिरफ्तार

Breaking Posts

6/trending/recent

Hot Widget

Type Here to Get Search Results !

Ads

Footer Copyright

जिला पुलिस द्वारा संयुक्त कार्यवाही कर लुड़ेग कांसापारा में चल रहे जुआ के बड़े फड़ पर छापा मारकर 04 आरोपियों को किया गिरफ्तार

जिला पुलिस द्वारा संयुक्त कार्यवाही कर लुड़ेग कांसापारा में चल रहे जुआ के बड़े फड़ पर छापा मारकर 04 आरोपियों को किया गिरफ्तार

आरोपियों से कुल नगदी रकम 44,200 /- (चौवालिस हजार दो सौ रू.) रू., 52 पत्ती ताश जप्त




पुलिस द्वारा रेकी कर आरोपियों तक पहुंचकर घेराबंदी कर कार्यवाही की गई

आरोपियों के विरूद्ध थाना पत्थलगांव में धारा 3 (2) जुआ एक्ट के तहत कार्यवाही की गई

 रेड कार्यवाही में सम्मिलित टीम को पुलिस अधीक्षक द्वारा नगद ईनाम से पुरस्कृत किया गया।


 विगत दिवस दिनांक 22.07.2024 को पुलिस अधीक्षक जशपुर शशि मोहन सिंह को मुखबिर से सूचना मिली कि थाना पत्थलगांव क्षेत्र के ग्राम लुड़ेग कांसापारा राईस मिल के पास रोड किनारे कुछ लोग रूपये-पैसे का दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं, इस सूचना पर पुलिस अधीक्षक द्वारा तत्काल एसडीओपी पत्थलगांव ध्रुवेश कुमार जायसवाल एवं थाना प्रभारी पत्थलगांव निरीक्षक विनित पाण्डेय के नेतृत्व में विभिन्न टीमों का गठन कर आरोपियों की गिरफ्तारी एवं वैधानिक कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया। उक्त निर्देष के परिपालन में पुलिस टीम द्वारा मुखबीर के बतायेनुसार ग्राम लुड़ेग के उक्त राईस मिल के पास जाकर दबिश दिया जाकर उन्हें पकड़ा गया, पुलिस द्वारा कुल 04 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से जुआ का कुल नगदी रकम 44,200 /- (चौवालिस हजार दो सौ रू.) रू., 52 पत्ती ताश इत्यादि जप्त किया गया। 

                    पुलिस द्वारा *आरोपी 1-कैलाश अग्रवाल उम्र 36 साल निवासी चिकनीपानी, थाना बागबहार, 2- आशीष अग्रवाल उम्र 42 साल निवासी लुड़ेग, 3-दिलेष्वर यादव उम्र 30 साल निवासी कछार, 4-राहुल अग्रवाल उम्र 32 साल निवासी लुड़ेग थाना पत्थलगांव* का कृत्य धारा 3(2) जुआ एक्ट का पाये जाने से उक्त सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर वैधानिक कार्यवाही की गई है। 

                               प्रकरण की विवेचना कार्यवाही एवं आरोपियों को गिरफ्तार करने में एसडीओपी पत्थलगांव ध्रुवेश कुमार जायसवाल, थाना प्रभारी पत्थलगांव निरीक्षक विनित पाण्डेय, प्र.आर. 49 मिथलेश यादव, आर. 558 तुलसीदास रात्रे, आर. 147 चंद्रविजय साय, आर. 157 राजकुमार बघेल, आर. 638 बसंत सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही। 

                               पुलिस अधीक्षक जशपुर शशि मोहन सिंह द्वारा कहा गया है किः- जिले के सभी थाना एवं चौकी प्रभारियों को जुआ, सट्टा, अवैध शराब एवं अन्य अवैध गतिविधियों की शिकायत मिलने पर तत्काल कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया है, अवैध गतिविधियों में लिप्त लोगों की सूचना मिलने पर पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही की जा रही है, सूचना देने वाले का नाम पूर्णतः गोपनीय रखा जायेगा एवं उन्हें पुरस्कृत किया जावेगा।  

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Ads Bottom