प्रदेश के सरकारी अस्पताल की सुरक्षा करेंगे हथियारबंद रिटायर्ड आर्मी के जवान, साय सरकार का अहम फैसला

Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

प्रदेश के सरकारी अस्पताल की सुरक्षा करेंगे हथियारबंद रिटायर्ड आर्मी के जवान, साय सरकार का अहम फैसला

प्रदेश के सरकारी अस्पताल की सुरक्षा करेंगे हथियारबंद रिटायर्ड आर्मी के जवान, साय सरकार का अहम फैसला

कोलकाता के एक मेडिकल कॉलेज में मेडिकल छात्रा के साथ हुई अत्यंत गंभीर घटना के बाद लिया फैसला


रायपुर। प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने राजधानी रायपुर के कई अस्पतालों में औचक निरीक्षण किया। जायसवाल ने सबसे पहले मेडिकल कालेज हॉस्पिटल का  निरीक्षण किया। जायसवाल ने यहां  मरीजों से बात की उन्हें मिल रही सुविधाओं का भी जायजा लिया।

स्वास्थ्य मंत्र श्याम बिहारी जायसवाल ने इसके बाद रायपुर पंडरी जिला हॉस्पिटल का निरीक्षण कर यहां भर्ती मरीजों से उनका हाल चाल जाना और उन्हें मिल रही स्वास्थ्य सुविधाओ की जानकारी लेकर अन्य आवश्यक सुधारो के लिए सी एम एच ओ को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

छत्तीसगढ़ के सभी सरकारी अस्पतालों में अब हथियारबंद रिटायर्ड आर्मी के जवान तैनात किए जाएंगे, ये फैसला छत्तीसगढ़ सरकार ने लिया है। छत्तीसगढ़ की विष्णुदेव साय सरकार ने सरकारी अस्पतालों की सुरक्षा को लेकर एक बड़ा और निर्णायक कदम उठाया है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर प्रदेश के सभी सरकारी अस्पतालों में अब हथियारबंद रिटायर्ड आर्मी के जवान तैनात किए जाएंगे। इस कदम का उद्देश्य अस्पतालों और वहां के स्टाफ की सुरक्षा को मजबूत करना है। विशेष रूप से हाल ही में कोलकाता के एक मेडिकल कॉलेज में मेडिकल छात्रा के साथ हुई अत्यंत गंभीर घटना के बाद, जिसने पूरे देश में अस्पताल सुरक्षा को लेकर चिंताएं बढ़ा दी थीं। मुख्यमंत्री के निर्देश पर राज्य के स्वास्थ्य मंत्री ने राजधानी रायपुर के प्रमुख सरकारी अस्पतालों का निरीक्षण किया। उन्होंने सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायज़ा लिया और अस्पताल प्रशासन से सुरक्षा को और भी सुदृढ़ करने के निर्देश दिए।

कोलकाता की घटना के बाद अस्पतालों में सुरक्षा को लेकर देशभर के डॉक्टरों ने हड़ताल पर चले गए। हालांकि सुप्रीम कोर्ट की अपील के बाद डॉक्टरों ने हड़ताल खत्म कर दी है। लेकिन डॉक्टरों ने अस्पतालों में सुरक्षा की मांग उठाई, छत्तीसगढ़ सरकार ने डॉक्टरों की मांग पर अस्पतालों की सुरक्षा बढ़ाने का फैसला किया है। अस्पतालों में अब सेवानिवृत्त सैन्यकर्मियों को तैनात करने का फैसला साय सरकार ने किया है।



Top Post Ad


 

Below Post Ad

Ads Bottom