निकाय चुनाव से पहले छत्तीसगढ़ में बड़ा फेरबदल, 183 अधिकारी-कर्मचारियों का तबादला

Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

निकाय चुनाव से पहले छत्तीसगढ़ में बड़ा फेरबदल, 183 अधिकारी-कर्मचारियों का तबादला

निकाय चुनाव से पहले छत्तीसगढ़ में बड़ा फेरबदल, 183 अधिकारी-कर्मचारियों का तबादला



रायपुर। निकाय चुनाव के पहले राज्य सरकार ने नगरीय निकाय विभाग में कई अफसर के प्रमोशन और पोस्टिंग का आदेश जारी किया है। 36 कर्मचारियों को सीएमओ पद पर पदोन्नति प्राप्त हुई है। लंबे समय से ये सभी कर्मचारी पदोन्नति के इंतजार में थे। नगरीय प्रशासन विभाग में सभी सीएमओ के पदोन्नति के रिक्त पद भरे जा चुके है।

छत्तीसगढ़ में नगरीय प्रशासन विभाग ने एक ओर 27 दिसंबर को होने वाली आरक्षण की प्रक्रिया को आगे बढ़ा दिया। दूसरी तरफ इसी देर रात निकायों के 183 अधिकारी-कर्मचारियों के तबादले और प्रमोशन का ऑर्डर भी जारी कर दिया। 36 ऐसे अफसर है, जिन्हें मुख्य नगर पालिका अधिकारी बनाया गया है, इन्हें नई जगह पर पोस्टिंग भी मिली है।

नगरीय प्रशासन विभाग ने कार्यालय अधीक्षक, राजस्व निरीक्षक, राजस्व उप निरीक्षक, मुख्य लिपिक, लेखापाल, मुख्य लिपिक-सह-लेखापाल और सहायक ग्रेड-2 के पदों पर कार्यरत कर्मचारियों को मुख्य नगर पालिका अधिकारी पदोन्नत किया है। विभाग ने 51 अभियंताओं का भी तबादला किया है। इनमें कार्यपालन अभियंता के साथ ही सहायक अभियंता और उप अभियंता भी शामिल हैं।

देखे सूची:-------….....

















Top Post Ad


 

Below Post Ad

Ads Bottom